{"_id":"5c0912debdec2241ac3bcd5e","slug":"rajasthan-assembly-elections-2018-sharad-yadav-derogatory-comment-on-vasundhara-raje","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा राजे के खिलाफ शरद की टिप्पणी पर बिफरी भाजपा, कहा-माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा राजे के खिलाफ शरद की टिप्पणी पर बिफरी भाजपा, कहा-माफी मांगे
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Dec 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
SHARAD YADAV
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जदयू नेता शरद यादव ने अभद्र टिप्पणी कर दी। गुरुवार को उन्होंने कहा कि अब वसुंधरा राजे को आराम करने के लिए भेज दो क्योंकि अब वह काम करने के योग्य नहीं रह गई हैं। उनकी टिप्पणी वसुंधरा के शरीर को लेकर थी। हालांकि उनके बयान के बाद जब हंगामा मचा तो यादव ने सफाई दी और कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
भाजपा ने शरद यादव की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी यह टिप्पणी बेहद शर्मनाक है और किसी सभ्य व्यक्ति से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्हें अपने बयान के लिए स्वयं ही माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
शरद यादव पहले भी अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाते रहे हैं। महिला आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष करने वाली महिलाओं को उन्होंने 'परकटी औरतें' कह दिया था जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था।
विज्ञापन