फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Assembly election results 2018: Congress oath ceremony on 17th Dec 2018

एक ही दिन होगा कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

Sat, 15 Dec 2018 08:45 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 15 Dec 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Assembly election results 2018: Congress oath ceremony on 17th Dec 2018
युवा पायलट और सिंधिया पर क्यों नहीं जताया भरोसा? - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस पार्टी के राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का मुहूर्त 17 दिसंबर को निकला है। इसी दिन तीनों मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी तीनों मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि उनका शपथ ग्रहण समारोह सुबह साढ़े दस बजे जयपुर में आयोजित होगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस समारोह में राहुल गांधी के अलावा कई दूसरे राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश में विधायक दल के नेता चुने गए कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।उनके शपथ ग्रहण समारोह का समय दोपहर 1.30 बजे रखा गया है। उम्मीद है कि कांग्रेस अध्यक्ष और दूसरे नेता यहां पर पहुंचेंगे। कमलनाथ का शपथ ग्रहण समारोह भोपाल में आयोजित होगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम अभी तय नहीं हो सका है। हालांकि कांग्रेस पार्टी नेता और छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया ने ट्वीट करते हुए कहा है कि रविवार दोपहर 12 बजे एक बैठक होगी। इसके बाद ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। राज्यपाल ने कांग्रेस पार्टी को शाम साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का समय दिया है। इसलिए हम किसी जल्दी में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस पार्टी को तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम घोषित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी ने मैराथन बैठकों के दौर के बाद सबसे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया था। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए बैठकों का दौर अभी तक जारी है। शनिवार को भी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है। रविवार दोपहर तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर को एक ही दिन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed