फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly election: Ashok Gehlot described himself as Rajasthan Chief Ministerial candidate

राजस्थान: कांग्रेस के नेतृत्व विवाद के बीच गहलोत बोले- सीएम का चेहरा है आपके सामने

Sat, 28 Jul 2018 07:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 28 Jul 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly election: Ashok Gehlot described himself as Rajasthan Chief Ministerial candidate

राजस्थान में कांग्रेस में नेतृत्व विवाद के चलते आलाकमान की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। अब राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने खुद की ओर इशारा करते हुए बयान दिया है कि सीएम का चेहरा सालों से आपके सामने है। 

विज्ञापन


उन्होंने यह बयान देकर अपना रुख आलाकमान के सामने स्पष्ट कर दिया है। राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और गहलोत गुट के बीच बंट गई है।

गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि वे दस साल राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हैं और ऐसे में सीएम के चेहरे की आवश्यकता कहा है। उन्होंने कहा कि वे जनता के सेवक हैं और अंतिम सांस तक सेवक रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली रहें, पंजाब रहें या गुजरात, लेकिन सेवा राजस्थान की जनता की ही करेंगे। 
विज्ञापन


हाल ही यूपीए सरकार में पूर्व मंत्री रहे लालचंद कटारिया द्वारा प्रदेश की कमान सचिन पायलट के बजाय अशोक गहलोत को सौंपने के बयान देकर नेतृत्व विवाद को हवा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कटारिया के बयान पर कहा था कि ऐसे बयानों से नेता पार्टी को धोखा दे रहे हैं, गद्दारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस के कुछ और नेता भी अशोक गहलोत को ही नेतृत्व सौंपने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed