फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Price hike in Jodhpuri Turbans politicians wearing saafa

राजस्थान विधानसभा चुनाव: जोधपुरी साफे पर चढ़ा चुनावी रंग, कारोबारियों की चांदी

Fri, 23 Nov 2018 05:07 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Price hike in Jodhpuri Turbans politicians wearing saafa
चुनावी मौसम में बढ़ी जोधपुरी साफे की मांग
दुनिया भर में राजस्थान अपनी रंग-रंगीली संस्कृति के लिए जाना जाता है। इन दिनों प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां है ।इस सब के बीच जोधपुर के साफे (पगड़ी) पर भी चुनावी रंग चढ़ गया है। गर्व, वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक माना जाने वाला जोधपुरी साफा अपने बांधे जाने के अनूठे स्टाइल की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। चुनावी बयार के बीच अब नेता और उनके सर्मथक भी इसके दीवाने हो गए हैं।
विज्ञापन


जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ता केसरिया और हरे रंग का साफा पसंद कर रहे हैं वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केसरिया, हरे और सफेद रंग के साफे भा रहें हैं। बहुजन समाज पार्टी के नेता अपने पार्टी से जुड़े नीले रंग की पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी हों या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बड़े नेताओं के सम्मान के लिए कार्यकर्ताओं की पहली पसंद ये जयपुरी साफे ही हैं।
विज्ञापन


चुनाव आते ही साफा कारोबारी भी भारी स्टॉक रखते हैं ताकि कार्यकर्ताओं की मांग को पूरा किया जा सके। जोधपुर और उसके आसपास के इलाके में एक साफे की कीमत अमूमन 700-800 रुपये रहती है जिनमें चुनाव आते ही इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में सभी 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव के परिणाम बाकी चार राज्यों के साथ 11 दिसंबर को सामने आएंगे।
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed