फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Modi and Raje government betrayed youth says congress

राजस्थान चुनाव: सुरजेवाला बोले- मोदी और राजे सरकार ने किया युवाओं के साथ विश्वासघात

Tue, 13 Nov 2018 03:43 PM IST
भाषा
भाषा Updated Tue, 13 Nov 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Modi and Raje government betrayed youth says congress
Randeep Surjewala

कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर युवाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा सरकार ने नौकरियां खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार हर साल देने का झांसा देकर 2014 में सरकार बनाई थी। इसी प्रकार वसुंधरा राजे ने 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री राजे ने देश और राजस्थान के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। 

विज्ञापन


एक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में बेरोजगारी की दर, राष्ट्रीय औसत दर की तुलना में दोगुनी है। बेरोजगारी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्यों में राजस्थान चौथे पायदान पर है। सुरजेवाला ने कहा कि राज्यों के लिहाज से सबसे अधिक बेरोजगारी त्रिपुरा में है जो भाजपा शासित है। दूसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर व हरियाणा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2018 में देश में बेरोजगारी की दर 6.6 प्रतिशत रही जो बीते 20 साल में सबसे अधिक है। राजस्थान में यह दर उससे भी दोगुनी यानी 13.7 प्रतिशत है। नौकरी के नकली आंकड़े देकर मुख्यमंत्री जी बेरोजगारों के साथ क्रूर मजाक कर रही हैं। अपनी असफलता को छिपाने के लिए आंकड़ों की झूठी कारीगरी में जुटी हैं। पिछले पांच साल में 1.50 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें से 1.10 लाख नौकरियों के इश्तहार कांग्रेस की पिछली सरकार ने दिए थे। इसे कम कर दिया जाए तो सिर्फ 40000 का आंकड़ा बचता है। रोजगार को लेकर सरकार का फर्जीवाड़ा कैग की रपट में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed