फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bjp Maifesto Gaurav Sankalp Patra 2018 Rajasthan Assembly Election: Minorities issues page missing

राजस्थान चुनाव: भाजपा के 'संकल्प पत्र' से इस बार गायब हुआ अल्पसंख्यक वाला पन्ना

Wed, 28 Nov 2018 03:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Bjp Maifesto Gaurav Sankalp Patra 2018 Rajasthan Assembly Election: Minorities issues page missing
BJP 2018 manifesto
राजस्थान में भाजपा का घोषणापत्र जारी हो गया है। पिछली बार भाजपा ने 64 पन्नों का घोषणापत्र जारी किया था। इस बार यह सिमट कर 52 पन्नों का हो गया है।
विज्ञापन


कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय, युवाओं के मुद्दे, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, कर्मचारियों के मुद्दे, और अन्य क्षेत्रों को मिलाकर इस घोषणापत्र को गौरव संकल्प पत्र नाम दिया गया है। कई मुद्दों को अन्य क्षेत्रों वाले पन्ने में जगह दी गई है। जबकि अल्पसंख्यक कल्याण का पन्ना नदारद है। भाजपा ने पिछली बार अल्पसंख्यकों से कई वादे किए थे।

अल्पसंख्यकों से पिछली बार किए थे 12 वादे 

भाजपा ने पिछले चुनाव में अल्पसंख्यकों से वादा किया गया था कि परंपरागत लघु उद्योगों के लिए अल्पसंख्यक महिलाओं को लोन दिया जाएगा। साथ ही वक्फ संपत्तियों का राजस्व का रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों में से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मदरसों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, लेकिन इस बार अल्पसंख्यक समाज के लिए किसी भी तरह का आश्वासन गौरव संकल्प पत्र में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए ठोस कदम उठाने का भी वादा किया गया था। कब्रिस्तान, श्मशान की चारदीवारी के लिए विशेष योजना के निर्माण का भी वादा था। हालांकि इस बार भाजपा ने 47 वें पन्ने के सातवें वादे में लिखा है कि- सभी धर्मों के धर्मावलम्बियों के अंतिम संस्कार के स्थलों पर होने वाले अतिक्रमण रोकने तथा इनका विकास करने के लिए मोक्ष मुक्ति धाम बोर्ड का गठन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अपने गौरव संकल्प पत्र में 20 वें से 24 वें पन्ने तक सामाजिक न्याय की बात की है, इसमें हिंदुओं की जातियों, समाज के लिए अलग से प्रावधान किए हैं।

इस बार भाजपा ने अपने गौरव संकल्प पत्र में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान करके वापस भेजने और पाकिस्तान से विस्थापित हुए हिन्दुओं को नागरिकता देने के मुद्दे भी हैं। इसमें जैन धर्म के लोगों को चातुर्मास के दौरान उचित जगह पर भूमि आवंटित करने की बात भी कही गई है।

भाजपा ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को दिया है टिकट

टोंक से अपना उम्मीदवार बदलते हुए भाजपा ने सचिन पायलट के सामने यूनुस खान को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने स्थानीय विधायक अजीत सिंह मेहता को अपना प्रत्याशी बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed