फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly election 2018 : jyoti khandelwal resign from congress party

राजस्थान: टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने कांग्रेस कार्यसमिति से दिया इस्तीफा

Fri, 16 Nov 2018 08:20 PM IST
भाषा
भाषा Updated Fri, 16 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly election 2018 :  jyoti khandelwal resign from congress party
खंडेलवाल - फोटो : AMAR UJALA

किशनपोल विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से खफा कांग्रेस नेता व जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। खंडेलवाल का कहना है कि वह टिकट के लिए पार्टी द्वारा तय सभी कसौटी को पूरा करती हैं। इसके बावजूद सूची में नाम नहीं होने पर विरोध स्वरूप पीसीसी महासचिव व पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे रही हैं।

विज्ञापन


खंडेलवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी जनसभाओं में कहा था कि महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मैं टिकट के लिए तय सभी कसौटियों पर खरा उतरती हूं। मैंने पार्टी के लिए कठिन मेहनत की है, इसके बावजूद मुझे टिकट नहीं दिया गया। विरोध स्वरूप मैंने पीसीसी सदस्य व महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं केवल कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगी।’’ 
विज्ञापन


खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है और वह पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करती रहेंगी। कांग्रेस ने जयपुर जिले की किशनपोल सीट पर अमीन कागजी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 152 नामों की अपनी पहली सूची गुरुवार देर रात जारी की थी। इसके बाद अनेक जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में असंतोष देखने को मिला है। विद्याधर नगर से पार्टी टिकट मांग रहे कांग्रेस नेता विक्रम सिंह ने यहां पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बाड़मेर व कोटा में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed