फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Congress candidate pushpendra bhardwaj accussed of forgery

राजस्थान: कांग्रेस के सांगानेर प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को सता रहा जमीन घोटाले का भूत

Tue, 04 Dec 2018 05:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Congress candidate pushpendra bhardwaj accussed of forgery
Pushpendra Bhardwaj - फोटो : facebook
जमीन घोटाले का भूत कांग्रेस पार्टी का पीछा नहीं छोड़ रहा। प्रदेश में मतदान के कुछ दिन शेष हैं मगर यह भूत पार्टी को फिर से सताने लगा है। ताजा मामला सांगानेर के कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज से जुड़ा है जिन पर सीकर में रहने वाले सरकारी कर्मचारी श्रीराम शर्मा ने जमीन घोटाले और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


दरअसल यह पूरा मामला विद्याधर नगर की 100 वर्ग गज जमीन से जुड़ा है जिसे श्रीराम शर्मा ने 1995 में खरीदा था। आरोपों की मानें तो लगभग दो दशक के बाद उस जमीन पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर लिया। जमीन के मालिक ने 2014 में इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई। मामला अभी सीजेएम कोर्ट जयपुर में विचाराधीन है।
विज्ञापन


सोमवार को सुनावाई के मौके पर शिकायतकर्ता के वकील सुनील वशिष्ठ ने बताया कि मामले में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर जमीन कब्जे का आरोप है। पुष्पेंद्र सिंह की भी इसमें भूमिका है, जिसकी जांच चल रही है।  पुष्पेंद्र सिंह ने इस मामले को अपनी पार्टी से भी छुपाए रखा, जो अपने आप में कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम शर्मा ने कहा कि वह एक सरकारी कर्मचारी हैं राजनेताओं का मुकाबला नहीं कर सकते। पुष्पेंद्र सिंह अगर निर्वाचित हो गए तो वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं।


इस मामले में प्रचार में व्यस्त होने के कारण कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र सिंह का पक्ष नहीं आया है हालांकि उनके समर्थक इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed