फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly election 2018: CM Vasundhara Raje attacks opposition parties 

वसुंधरा ने दी विरोधियों को पटखनी, साधे एक तीर से कई निशाने

Sat, 30 Jun 2018 02:44 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला
शशिधर पाठक, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly election 2018: CM Vasundhara Raje attacks opposition parties 

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी टॉपते रह गए। पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मदन लाल सैनी के नाम पर मुहर ने जहां वसुंधरा समर्थकों में जोश भर दिया है, वहीं मुख्यमंत्री ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। फिलहाल वह राजस्थान में भाजपा का एकमात्र दमदार चेहरा बनी हुई हैं। राजस्थान सरकार के एक मंत्री की माने की तो लो-प्रोफाइल, उम्रदराज सैनी पर बनी सहमति मुख्यमंत्री की जीत है।

विज्ञापन


मदन लाल सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा के केन्द्रीय नेता भी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। सभी का यही कहना है कि समय का इंतजार कीजिए। सैनी काफी दमदार साबित होंगे और विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी। लेकिन पर्दे के पीछे हर कोई मान रहा है कि राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेतृत्व को नाको चने चबवा दिए।
विज्ञापन



वसुंधरा तेरी खैर नहीं, मोदी तुझसे बैर नहीं

यह नारा प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लगा था। प्रधानमंत्री भी राजस्थान के दौरे पर थे, मंच पर मौजूद थे। पूरे राजस्थान में यह नारा काफी चर्चित भी है। नारा वसुंधरा के विरोधियों ने लगाया था। माना जा रहा है कि यह नारा राजस्थान की मुख्यमंत्री के कानों में चुभ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को इसका सीधा जवाब माना जा रहा है। गुलाब चंद कटारिया सरीखे मंत्री भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बने संशय खत्म होने से खुश हैं। अशोक परनामी के चेहरे पर भी मुस्कान है। अरुण चतुर्वेदी के लिए यह बला टलने जैसी वाली बात है। यह भी एक अच्छा पक्ष है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का राजस्थान भाजपा में कोई शत्रु नहीं है। सभी अंदरुनी गुटों में वह जगह बनाए हैं।

कहां सचिन पायलट और कहां सैनी

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट हैं। इसके बरक्स भाजपा में मदन लाल सैनी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पायलट केन्द्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सांसद के तौर पर भी उनका अनुभव शानदार रहा है। पिछले तीन साल से वह राजस्थान में फ्रंट लाइन की राजनीति कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सैनी संगठन के नेता हैं। संघ के कार्यकर्ता के रुप में जाने जाते हैं। 

राजस्थान में शेखावटी अंचल में भाजपा को खड़ा करने वालों में जाने जाते हैं। अभी तक वह राजस्थान किसान मोर्चा की जिम्मेदारी और पार्टी के अनुशासन समिति का कामकाज देखते रहे। भारतीय मजदूर संघ के लिए काम किया है। तीन महीने पहले राज्यसभा सांसद बने हैं, लेकिन राजनीतिक मामलों में निर्णयक अनुभव कम है। भाजपा के नेता भी मान रहे हैं सैनी मजबूरी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की तुलना में सैनी को अपनी राजनीतिक योग्यता साबित करनी है।

गहलोत बनाम सैनी

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत माली समाज से आते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सैनी भी इसी समाज से हैं। लेकिन अशोक गहलोत ने राजस्थान की राजनीति में मजबूत पकड़ बना ली है। गहलोत को माली समाज के अलावा अन्य सभी जातियों, वर्गों को साधने का अनुभव रहा है। वह कांग्रेस के राज्य में सर्वमान्य नेता माने जाते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल एक केन्द्रीय नेता के अनुसार मदल लाल सैनी काफी मजबूत और परिवर्तनकारी अध्यक्ष साबित होंगे, लेकिन अशोक गहलोत से उनकी तुलना नहीं की जा सकती।

वसुंधरा के तीर, वसुंधरा के निशाने

वुसंधरा राजे ने राज्य में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर जमकर अपनी ताकत दिखाई। यही वजह रही कि 16 अप्रैल 18 को अपने पद से इस्तीफा दे चुके अशोक परनामी का विकल्प तलाशने में भाजपा को 72 दिनों का समय लेना पड़ा। तीन-चार बार उच्च स्तरीय बैठक हुई। 

दो से तीन बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, संगठन मंत्री राम लाल और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच आमने-सामने की बैठक हुई। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में राजस्थान के आला भाजपा नेताओं से लेकर संघ से जुड़े प्रचारक और नेताओं को भी आगे आना पड़ा। सूत्र बताते हैं कि सैनी के नाम को तय करने से पहले संगठन मंत्री राम लाल ने वसुंधरा की सहमति का पूरा इंतजार किया। इसके बाद ही उनके नाम पर मुहर लग पाई।

सैनी के बहाने वसुंधरा ने कई निशाने साधे हैं। अलवर, अजमेर समेत तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। बताते हैं उपचुनाव के दौरान संघ के वसुंधरा से नाराज नेताओं ने प्रचार में कोई सहयोग नहीं दिया था। यहां तक कि नतीजे आने के बाद सत्ता पक्ष के लोगों ने मिठाइयां भी बांटी थी। हार को ही आधार बनाकर वसुंधरा के प्रिय अशोक परनामी का भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने इस्तीफा ले लिया था। लेकिन अब संघ की पृष्ठभूमि का ही व्यक्ति भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष है।

वसुंधरा ने राजस्थान में गजेन्द्र सिंह शेखावत के रूप में भौरों सिंह शेखावत के युग की वापसी और भाजपाई राजनीति में राजपूत वर्चस्व कायम होने से रोंक दिया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भाजपा अध्यक्ष न बन पाने में भी वसुंधरा की भूमिका थी। वह किरोड़ी लाल मीणा को भाजपा में ले आई और भूपेन्द्र यादव, श्रींचंद कृपलानी जैसे चर्चा में आए नामों को लेकर अपने रुख पर अड़ी रही। इस तरह से वसुंधरा ने राज्यों में अपने विरोधियों को आईना दिखाते हुए सारे कील-कांटे हटाए, वहीं संदेश भी दे दिया कि झुकना उन्हें मंजूर नहीं। राज्य का एक मात्र दमदार चेहरा बनकर रह गई।

संघ की बढ़ी पूछ

राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष वह भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सक्रिय सदस्य। बड़ी बात है। फिलहाल इसकी संभावना कम क्या न के बराबर थी। माना यह जा रहा था कि राजस्थान का नया अध्यक्ष विशुद्ध रूप से भाजपा की पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति होगा। लेकिन सैनी के बहाने संघ की पूछ बढ़ गई। 

संघ की पृष्ठभूमि के नेता सक्रिय राजनीति में उभरने लगे हैं। हालांकि जहां जहां भाजपा की सरकार बन रही है, वहां संघ से जुड़े नेताओं को मंत्रियों, उनके सचिवालयों तथा सांसदों के साथ बड़े पैमाने पर जोड़ा गया है। यह प्रयास लगातार जारी है। केन्द्र सरकार में भी संघ से जुड़े लोग सक्रिय हैं। लेकिन अब वह सक्रिय राजनीति  में भी अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed