फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan ACB arrested Sarpanch while taking bribe of Rs 2.40 lakh In Chittorgarh

Rajasthan: सरपंच ने पट्टा जारी करने की एवज में मांगे 3.40 लाख, ACB ने 2.40 Lakh लेते हुए दबोचा

Fri, 01 Dec 2023 10:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 10:50 PM IST
सार

एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरपंच को 2.40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरपंच ने पट्टा जारी करने की एवज में 3.40 लाख रुपये की डिमांड की थी।

विज्ञापन
Rajasthan ACB arrested Sarpanch while taking bribe of Rs 2.40 lakh In Chittorgarh
संजय सुखवाल उर्फ संजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी चित्तौड़गढ़ की टीम ने शुक्रवार को पट्टा जारी करने की एवज में एक सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, सरपंच से सत्यापन के दौरान वसूली गई राशि के बारे में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ ब्यूरो के समक्ष एक व्यक्ति ने शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि उसके कब्जेशुदा भूखंड का पट्टा जारी करने के नाम पर राशमी तहसील के जाड़ाना ग्राम पंचायत के सरपंच संजय सुखवाल उर्फ संजू तीन लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


ब्यूरो के उप महानिरीक्षक उदयपुर राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में चित्तौड़गढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश संधू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया। इस दौरान सरपंच संजय सुखवाल द्वारा परिवादी से एक लाख रुपये रिश्वत वसूली गई। शेष राशि दो लाख 40 हजार रुपये आज यानी शुक्रवार को देना तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एसीबी की टीम जाड़ाना पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जैसे ही परिवादी ने दो लाख 40 हजार रुपये की नकदी सरपंच सुखवाल को थमाई, शिकायतकर्ता का इशारा पाकर टीम ने सरपंच को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान परिवादी से एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल किए गए थे। उस राशि को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। आरोपी सरपंच की ओर से हाल ही में जारी किए गए अन्य पट्टों के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी को उदयपुर स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed