फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan A village where pigeons are millionaires

राजस्थान: एक गांव ऐसा भी जहां कबूतर हैं करोड़पति

Sun, 24 Jan 2021 12:15 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan A village where pigeons are millionaires
बम्बोरी के गांव वाले कबूतरों के दाने के लिए राशि एकत्र करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में एक ऐसा अनोखा गांव भी है जहां के कबूतर करोड़पति हैं। किसी इंसान का करोड़पति होना तो आम बात है लेकिन कहीं पर पक्षियों का करोड़पति होना तो कोई आम बात बिल्कुल भी नहीं है। बात हो रही है चित्तौड़गढ़ के पास बसे छोटीसादड़ी तहसील के बम्बोरी गांव की, जहां के कबूतर करोड़पति हैं। यहां के ग्रामीण बढ़-चढ़कर दान-पुण्य के काम में हिस्सा लेते है।

विज्ञापन

दान में एकत्रित हुआ 1.72 लाख रुपये नकद और 50 बोरी अनाज

हाल ही में बम्बोरी में कबूतरों के लिए 1.72 लाख रुपये नकद और 50 बोरी अनाज दान में एकत्रित हुआ है। इतना ही नहीं गांव वालों ने यहां पर स्थित श्मसान के लिए 50 क्विंटल लकड़ी और 117 यूनिट रक्तदान भी किया है। बता दें, कबूतरों की संपत्ति से हर साल होने वाली लाखों रुपये की आय भी कबूतरों के दानापानी पर ही खर्च की जाती है। गांव वालों ने कबूतरों के नाम पर बैंक खाता भी खोल रखा है, जिसमें लाखों रुपये जमा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबूतरों के नाम है सात बीघा जमीन

यहां सदर बाजार में लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने कबूतरखाना है, जहां पर कबूतर प्रतिदिन दिन दो बार एक बोरी अनाज चुग जाते हैं। ग्रामीणों ने बरसों पहले यहां कबूतरखाना समिति भी बना दी थी। इस गांव के कबूतरों के पास भरपूर दाना-पानी, खेती-बाड़ी, बैंक बैलेंस, नौकर-चाकर सब कुछ है। कबूतरों के नाम पर सात बीघा जमीन भी है।

 

 

विज्ञापन

हर साल मकर संक्रांति पर दान इकट्ठा करते हैं ग्रामीण

दरअसल, हर साल मकर संक्रांति पर समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण पूरे गांव में झोली फैलाकर कबूतरों के लिए दान इकट्ठा करते हैं। वहीं, लोग भी अपने सामर्थ्य या इच्छा अनुसार दान देते हैं। इममें वे नकद रुपये, गेहूं, मक्का, आदि दान करते हैं। इस बार मकर सक्रांति पर 1,72,000 रुपये नकद और 50 बोरी अनाज प्राप्त हुआ।

 

 

50 क्विंटल लकड़ी भी एकत्रित

कबूतरों के लिए बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा बम्बोरी में खाता भी है। दान पुण्य की भावना रखने वाले बम्बोरी गांव के निवासी कभी-कभी मकर सक्रांति पर रक्तदान शिविर भी लगाते हैं। इस बार पर 117 यूनिट रक्तदान हुआ। इसके अलावा श्मशान में दाह संस्कार के लिए लकड़ी की समस्या खासकर निर्धन परिवारों के लिए रहती है। ऐसे में उनकी सेवा के लिए 50 क्विंटल लकड़ी भी एकत्र किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed