{"_id":"6415be4a87bfe5768d058b53","slug":"rajasthan-6-labours-suppressed-at-construction-site-in-jaipur-jhotwara-area-hospitalised-after-resque-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में निर्माणाधीन दुकान की छत ढही, छह मजदूर दबे, रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में निर्माणाधीन दुकान की छत ढही, छह मजदूर दबे, रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल
Sat, 18 Mar 2023 08:03 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 08:03 PM IST
सार
जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में निर्माणाधीन 3 मंजिला दुकान की दूसरी मंजिल की छत डालते वक्त वह ढह कर गिर गई। मलबे में दबे 6 मजदूरों को गम्भीर हालत में रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मलबे से निकाले गए 6 मजदूरों को रेस्क्यू कर भेजा गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
हादसे में 6 लोगों की गम्भीर हालत होने पर अस्पताल भिजवाया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां ईलाज जारी है। झोटवाडा थानाधिकारी घनश्याम सहित पुलिस अधिकारी,कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर भीम सिंह मीणा ने बताया कि निवारू रोड पर दुकान की छत डालते वक्त वह गिर गई। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर 6 मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के बाद आसपास से जमा हुए लोगों ने भी मजदूरों को तलाशने में मदद की है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर कांवटिया अस्पताल में मजदूरों को कराया भर्ती
झोटवाड़ा थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायल मजदूरों को शास्त्री नगर के कांवटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल एक मजदूरी का बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल की छत डालते समय हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसा निवारू रोड पर प्रताप डेयरी के पास हुआ। झोटवाड़ा निवासी मनोज की प्रताप डेयरी के पास तीन दुकाने हैं।
विज्ञापन
तीनों दुकानों के ऊपर दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा है। शनिवार दोपहर दुकानों की छत डाली जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे दुकान की छत डालते समय अचानक ढह गई। हादसे में छत डालने वाले कारीगर सहित 6 मजदूर मलबे में दब गए। एकाएक छत ढहने से हुए धमाके से आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे में मलबे से निकाले गए मजदूर
सिविल डिफेंस टीम की मदद से पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे 6 मजदूरों को बाहर निकाला। फिर तुरंत कावंटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हादसे में मजदूर दिनेश, प्रदीप, इंद्राज, जोनी, धर्मराज और कारीगर ओमप्रकाश घायल हुए हैं। इनमें से दिनेश की हालत बेहद सीरियस बताई जा रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया इस हादसे की वजह घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने और पिलर कमजोर होना मान रही है।