{"_id":"617f29359333ec440e212ce0","slug":"rajasthan-40-year-old-drunken-man-was-beaten-to-death-for-abusing-neighbors-police-five-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 40 वर्षीय शराबी आदमी की पड़ोसियों को गाली देने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला, पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 40 वर्षीय शराबी आदमी की पड़ोसियों को गाली देने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला, पांच लोग गिरफ्तार
Mon, 01 Nov 2021 05:09 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:09 AM IST
सार
यह घटना शुक्रवार सुबह कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त पीड़ित शराब के नशे में था। मृतक की पहचान शशि भुमलिया के रूप में हुई है। कोटा के सूर्य नगर निवासी भुमलिया की शुक्रवार सुबह अपने पड़ोसी पिंटू उर्फ राकेश से कथित तौर पर तीखी नोकझोंक हुई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को उसके पड़ोसी को गाली देने के आरोप में कथित तौर पर बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। यह घटना शुक्रवार सुबह कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पीड़ित शराब के नशे में था। मृतक की पहचान शशि भुमलिया के रूप में हुई है। कोटा के सूर्य नगर निवासी भुमलिया की शुक्रवार सुबह अपने पड़ोसी पिंटू उर्फ राकेश से कथित तौर पर तीखी नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ित को उसके घर जाकर पीटा
तीखी नोकझोंक के बाद पिंटू, उसके तीन साले और एक पड़ोसी ने 40 वर्षीय व्यक्ति के घर में पहुंचकर और कथित तौर पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटे जाने के बाद भुमलिया होश खो बैठे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
यह घटना शुक्रवार को सामने आई, जब भुमलिया की पत्नी रीना उद्योग नगर पुलिस स्टेशन गई थी। पिंटू समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पिंटू के चार साथियों की पहचान आकाश नरवाल, विशाल नरवाल, शेखर और रंजीत के रूप में हुई है।
आरोपी किए गए गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले से अवगत होने के बाद, पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया।