{"_id":"6109a1d88ebc3eb9e138d2b4","slug":"rajasthan-40-villages-people-are-facing-the-danger-of-flood-due-to-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: राजस्थान में भारी बारिश से 40 गांवों के लोग कर रहे बाढ़ के खतरे का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: राजस्थान में भारी बारिश से 40 गांवों के लोग कर रहे बाढ़ के खतरे का सामना
Wed, 04 Aug 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:54 AM IST
सार
- राजस्थान में पिछले 24 घंटों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ा
- धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार पहुंच गया
विज्ञापन
राजस्थान में बाढ़
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के करीब 40 गांव भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के खतरे का लोग सामना कर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कोटा संभाग में भारी बारिश के बाद चंबल नदी बैराज खोला गया जिसके बाद पानी धौलपुर पहुंच गया। धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इसके परिणाम स्वरूप आसपास के इलाकों के करीब 40 गांव बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे हैं। धौलपुर के जिला कलेक्टर आर के जायसवाल ने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि खतरे का सामना कर रहे गांवों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बारां, सवाई माधोपुर, करौली, झालावाड़, दौसा, टोंक बूंदी और जयपुर में भी एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कुछ नदियों/बांधों में उच्च प्रवाह हुआ। इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों और राज्य के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।