फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajastan: In the affair of love affair, para teacher was beaten up naked, hair cut, 15 youths of the village killed together

Rajastan: प्रेम प्रसंग के चक्कर में पैरा टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा, बाल काटे, गांव के 15 युवकों ने मिलकर मारा

Fri, 24 Jun 2022 11:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 11:17 AM IST
सार

जैसलमेर के पोकरण में एक पैरा टीचर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के मामले में गांव के युवकों ने टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा और उसके बाल काट दिए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rajastan: In the affair of love affair, para teacher was beaten up naked, hair cut, 15 youths of the village killed together
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर के पोकरण में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के मामले में एक पैराटीचर को निर्वस्त्र कर पीटने और बाल काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के करीब 15 युवकों ने पैरा शिक्षक के साथ मिलकर मारपीट की है। मारपीट की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची है। सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना अधिकारी देवकिशन के अनुसार मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बताया जा रहा है। पीड़ित पैराटीचर शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। वह चांधन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जिस गांव में पैराटीचर के साथ मारपीट की गई, पीड़ित का उसी गांव में रहने वाली एक महिला के घर आना जाना था। गांव के लोग काफी समय से शिक्षक पर नजर रख रहे थे। पिछले दिनों टीचर जब महिला से मिलकर लौट रहा था, उस दौरान करीब 15 युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसे निर्वस्त्र कर दिया, साथ ही आरोपियों ने पीड़ित युवक के बाल काट दिए। इस दौरान पीड़ित रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। आरोपियों ने उसे सड़क किनारे पटक दिया, उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed