{"_id":"66a8b58b2711a18c1b021f1c","slug":"rajasmand-news-roof-collapsed-of-dharamshala-four-people-died-and-many-injured-know-report-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजसमंद में बड़ा हादसा...निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिरी, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत; 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजसमंद में बड़ा हादसा...निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत गिरी, चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत; 9 घायल
Tue, 30 Jul 2024 03:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:12 PM IST
सार
Rajasthan: राजसमंद जिले के नाथद्वारा उपखण्ड के सायों का खेड़ा ग्राम पंचायत के चिकलवास में निजी मद से बने रहे सामुदायिक भवन की निर्माणाधीन छत गिरने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें चार जनों की दबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
राजसमंद में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के अनुसार चिकलवास में मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन की 20 दिन पहले छत की आरसीसी का काम पूरा हुआ था। 3 दिन से आरसीसी के नीचे से सपोर्ट हटा जा रहे थे। सोमवार देर रात गांव के मेघवाल समाज के लोग रात्रि के समय भवन के नीचे सफाई का काम कर रहे थे की अचानक छत गिर गई। छत के नीचे गिरने से वहां मौजूद लोग नीचे दब गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव के लोग यहां पर राम रसोड़े की तैयारी कर रहे थे, जिसके चलते भवन की फर्श से सफाई हो रही थी और हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर चीखे सुनाई दी, जिसके बाद गांव के और लोग भी यहा पहुंचे। छत के नीचे दबे घायलों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। जहां दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर डा भंवर लाल सहित एसपी मनीष त्रिपाठी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
हर किसी की आंख नम थी
घटना में एक ही गांव के चार लोगों की मौत के बाद आस पास के गांवों से भी लोग चिलकवास गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस घटना के बाद गांव में मेघवाल बस्ती निवासी भगवती लाल (35) पुत्र रोड़ी लाल, शांति लाल (40) पुत्र नारू लाल मेघवाल ,कालू लाल (41) पुत्र वेणी राम, भवर लाल (52) पुत्र लच्छी राम मेघवाल की छत के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रशासन पहुंचा मौके पर
घटना के बाद सुबह एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम अजय अमरावत, खमनोर विकास अधिकारी हनुवीर सिंह विश्नोई नाथद्वारा सीआई लीलाधर मालवीय, खमनोर थानाधिकारी भगवान सिंह मौके पर पहुंचकर एलएनटी मशीन से घटना स्थल से करीब 2 घण्टे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया।
समय रहते प्रशासन एक्शन लेता तो बड़ा हादसा टल सकता था
24 जून को चिकलवास के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को शिकायत थी, जिसमें बताया कि चिकलवास की चारनोट भूमि आराजी न. 504, 505 है। यह चारनोट भूमि गांव के मवेशियों में चरने के लिए है। गांव के वार्ड पंच हीरालाल सालवी, भोली राम सालवी व सायों खेड़ा सरपंच द्वारा अवैध अतिक्रमण कर मंदिर बना रहे है। शिकायत के बाद तहसीलदार को जांच रिपोर्ट के भेजा, जिसके बाद पटवारी ने मौके की जांच कर निर्माण रुकवाया था। जिसके बाद फिर वापस काम शुरू हो गया।