फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Raj Bai Bairwa became acting chairman of Sawai Madhopur city council previous chairman was suspended

Sawai Madhopur: राज बाई बैरवा बनीं नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति, रिश्वत लेने के कारण पिछला अध्यक्ष निलंबित

Tue, 09 May 2023 03:40 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 03:40 PM IST
सार

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सवाईमाधोपुर नगर परिषद में राजबाई बैरवा सभापति नियुक्त कर दी गई हैं। स्वायत शासन विभाग के निर्देशक हृदयेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर राजबाई बैरवा को 60 दिन के लिए अस्थाई रूप से नगर परिषद के सभापति का कार्यभार सौंपा है। 

विज्ञापन
Raj Bai Bairwa became acting chairman of Sawai Madhopur city council previous chairman was suspended
राज बाई बैरवा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक महीने बाद आखिरकार सवाई माधोपुर नगर परिषद को सभापति मिल ही गया। वार्ड नंबर 53 से पार्षद राज बाई बैरवा को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर नगर परिषद का कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया है। सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति का पद पिछले एक महीने से रिक्त था।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सवाईमाधोपुर नगर परिषद में राजबाई बैरवा सभापति नियुक्त कर दी गई हैं। स्वायत शासन विभाग के निर्देशक हृदयेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर राजबाई बैरवा को 60 दिन के लिए अस्थाई रूप से नगर परिषद के सभापति का कार्यभार सौंपा है। 

विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़ाए थे पिछले सभापति
31 मार्च 2023 को राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर नगर परिषद के तत्कालीन सभापति विमल चंद्र महावर को निलंबित कर दिया था। विमल चंद महावर 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुए थे। इस दौरान वह करीब 2 माह तक जेल में रहे। जमानत मिलने के बाद सभापति ने फिर से कार्यभार ग्रहण कर लिया था, जिसके बाद नगर परिषद के पार्षदों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका की सुनवाई 6 अप्रैल को होनी थी। इससे पहले ही राज्य सरकार ने 31 मार्च को आदेश जारी कर सभापति विमल चंद महावर को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से यह पद पिछले एक माह से खाली पड़ा था। अब राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी कर राजबाई वर्मा को नगर परिषद का सभापति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed