Video: क्या यह पायलट का डर? सीएम के सलाहकार ने मंच से जनता को बताए दो नारे, कहा- तीसरा लगाया तो जेल जाओगे
सीएम गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर ने जयपुर के ददू में एक कार्यक्रम में मंच से लोगों को जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी अमर रहे' और 'अशोक गहलोत जिंदाबाद' सिर्फ यह 2 नारे लगाइए, इसके अलावा अगर कोई और नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'राजीव गांधी अमर रहे' और 'अशोक गहलोत जिंदाबाद' सिर्फ यह 2 नारे लगाइए, इसके अलावा अगर कोई और नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगा। जेल में बंद कर केस भी दर्ज किया जाएगा। यह कहना है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर का। अब नागर की इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया का वायरल हो रहा है।
#WATCH | Raise only 2 slogans-'Rajiv Gandhi amar rahe' & 'Ashok Gehlot zindabad'. If you raise any other slogan, Police will put you behind bars & case will be filed: Babulal Nagar, advisor to Rajasthan CM ahead of his arrival at an event in Dudu
विज्ञापन
(Source: Ashok Gehlot's FB page) pic.twitter.com/Krgn0DalAu — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 13, 2022
बता दें कि बीते सोमवार को पुष्कर में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियां विसर्जन करने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना पहुंचे थे। जब वह भाषण देने पहुंचे कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान उन पर जूते फेंके और 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाए। अब बाबूलाल नागर की इस धमकी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल, मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत जयपुर के दूदू में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम का शुभारंभ और एक जनसभा करने के लिए जाने वाले थे। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और लोगों बड़ी संख्या में पहुंचे थे। सीएम के आने से पहले उनके सलाहकार बाबूलाल नागर ने मंच से लोगों को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी अमर रहे' और 'अशोक गहलोत जिंदाबाद' सिर्फ यह 2 नारे लगाइए, इसके अलावा अगर कोई और नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी। जेल में बंद कर केस भी दर्ज किया जाएगा।