{"_id":"62fe134ce751211507093de3","slug":"rain-in-rajasthan-after-21-august-weather-clear-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: प्रदेश में थमा बारिश का दौर, 21 अगस्त के बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में थमा बारिश का दौर, 21 अगस्त के बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बरसात
Thu, 18 Aug 2022 03:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 18 Aug 2022 03:54 PM IST
सार
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में बारिश के बादल छटने के बाद ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई है। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि 2-3 दिन मौसम साफ रहने से शहरों के तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस साल झमाझम बरसात हो रही है। मानसून सीजन में बारिश ने प्रदेश में इस साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक यहां औसत से करीब 92 फीसदी से ज्यादा बरसात हो चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर बांध और नदियां उफान पर हैं। वहीं, अब प्रदेश में बारिश का दौरान दो तीन दिन तक थम सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2-3 दिनों तक मानसूनी गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ शहरों में तेज बरसात भी हो सकती है। 19 अगस्त को एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में फिर से बनने की संभावना है। इसके असर से 21 अगस्त से राजस्थान में एक बार फिर बरसात का दौर शुरू हो सकता है।
बता दें कि इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 528.57 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि सीजन की औसत बारिश का आंकड़ा हर साल 542.75 एमएम है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस सीजन में बरसात का यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। इससे पहले बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश हुई। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 72.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बरसात के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट देखी गई है। ज्यादातर जिलों में रात का पारा 24 डिग्री के नीचे और दिन का तापमान 33 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालाकि, प्रदेश में बरसात का दौर थमने से एक बार फिर तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, प्रदेश में बारिश के बादल छटने के बाद ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई है। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि 2-3 दिन मौसम साफ रहने से शहरों के तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।