फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rain and hail damaged crop of 28 districts

बारिश-ओलों से 28 जिलों की फसल को नुकसान

Mon, 16 Mar 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर Updated Mon, 16 Mar 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
Rain and hail damaged crop of 28 districts

राजस्थान में चार दिन तक चला बारिश-ओलों का दौर किसानों को हताश कर गया। प्रदेश के 28 जिलों के किसानों की खड़ी व कटी फसलें बर्बाद हो गईं। राजस्थान सरकार ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि 25 मार्च तक खराबे की रिपोर्ट मंगवा ली जाएगी और 20 अप्रैल तक मुआवजा दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वर्ष 2008 में घोषित पैकेज जारी रखते हुए जनहानि पर मुआवजा डेढ़ के बजाए तीन लाख करने तथा पशुधन पर मुआवजा अधिकतम सवा लाख रुपए तक करने की घोषणा भी की। इस बीच राजस्थान के सभी दलों के विधायकों ने अपना एक माह का वेतन किसानों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देंने का निर्णय किया। राजस्थान विधानसभा में पूरा दिन फसल खराब होने का मुद्दा गूंजा।
विज्ञापन


राजस्थान में सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं, जौ, जीरा, ईसबगोल, सरसों, लहसुन, धनिया और संतरे की फसलों को हुआ है। निलंबन वापस लेने के बाद कांग्रेस विधायक भी विधानसभा पहुंचे। प्रश्नकाल स्थगित कर ढाई घंटे किसानों की स्थिति पर चर्चा की गई। विधायकों की मांग थी कि इस मामले में सरकार नियमों से हट कर ज्यादा से ज्यादा और जल्द राहत किसानों तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी मांग की गई कि खराबे के सर्वे में विधायकों और जनप्रतिपिधियों को जोडा जाए। इसके बाद राजे ने कहा कि रविवार को ही सभी जिला कलक्टरों को खराबे के सर्वे करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

कांग्रेस ने तय किया है कि वह अपने ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से फसल खराब की जानकारी मंगाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी जिला अध्यक्षों को कहा है कि वे ब्लॉक स्तर किसान को हुए नुकसान की वास्तविक रिपोर्ट मंगवाएं और प्रदेश कांग्रेस को भेजें।


पैकेज में यह - वर्ष 2008 के पैकेज में चार माह का बिजली बिल, आबियाना शुल्क माफ करने और लघु अवधि कर्ज को मध्य कालीन कर्ज में बदलने जैसी राहतें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed