{"_id":"65a15d3e9b283a2adc07578f","slug":"railway-minister-ashwini-vaishnav-15-kilometers-of-new-railway-line-being-laid-every-day-in-rajasthan-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- प्रदेश में रोजाना बिछाई जा रही 15 किलोमीटर नई रेलवे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- प्रदेश में रोजाना बिछाई जा रही 15 किलोमीटर नई रेलवे लाइन
Fri, 12 Jan 2024 09:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Jan 2024 09:09 PM IST
सार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राजस्थान में एक साल में 400 किमी नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है, हर दिन 15 किमी लंबी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। राजस्थान में अमृत स्टेशन योजना के सभी प्रोजेक्ट तय समय में पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विजन बनाकर अमृत भारत स्टेशन योजना 2023 में लांच की गई थी। इस योजना के तहत देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए 9500 करोड़ का रेलवे बजट पास किया था। इसके तहत प्रदेश के 83 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन योजना के तहत वर्ल्ड क्लास बनाने का काम चल रहा है। करीब 25-30 रेलवे स्टेशनों का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक साल में 400 किमी नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है, हर दिन 15 किमी लंबी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। राजस्थान में अमृत स्टेशन योजना के सभी प्रोजेक्ट तय समय में पूरे किये जाएंगे।
विज्ञापन
दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। वहीं, मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्य सचिव के निर्देशन में रेलवे की रिव्यू कमेटी बनाने का प्रस्ताव भी रखा। यह कमेटी प्रदेश में रेलवे प्रोजक्ट में आने वाली परेशानियों को दूर करेगी। निरीक्षण के दौरान रिंग रेल की कल्पना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंपालाल गेदर, एससी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष नारायण मीणा, मेयर सौम्या गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, भाजपा मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।