फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rahul will go for two day visit of rajasthan

राहुल के दो दिवसीय दौरे से कांग्रेस में हलचल

Tue, 02 Apr 2013 05:14 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Apr 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
rahul will go for two day visit of rajasthan

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वे राज्य के सभी नेताओं से बात करेंगे। इसके लिए राज्य के नेताओं में तैयारियां होनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान राज्य के सभी जिलों के सांसद, विधायक, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से आधे से एक घंटे तक अलग से मिलेंगे। वह चुनावों की तैयारियों, केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सांसद, विधायक, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा किए जा रहे काम का फीड बैक जुटाएंगे और दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन


इसी फीडबैक के आधार पर काफी हद तक टिकट मिलना या न मिलना तय होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में आगामी नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसको देखते हुए केंद्र की ओर से भी प्रदेश के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश के नेताओं को अपनी बात कैसे रखनी है इसकी तैयारी प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक 4 अप्रेल को पीसीसी में होने वाली बैठक में कराएंगे। प्रदेश में चल रही योजनाओं का किस तरह प्रजेन्टेशन देना है यह भी बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed