सिर्फ 6 मिनट में ही राहुल ने क्यों खत्म किया भाषण?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को राजस्थान स्थित टोंक जिले से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली से हुई।
इस रैली को लेकर उत्सुकता इतनी थी कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
करीब दो घंटे इंतजार के बाद राहुल का भाषण शुरू हुआ और पांच मिनट के भाषण के बाद लोगों को रस आना शुरू हुआ ही था कि छठे मिनट में ही उन्होंने अपना भाषण समाप्त कर दिया।
इस भाषण में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण माने जाने वाले मुद्दे महंगाई और मोदी दोनों का जिक्र तक नहीं था।
70 करोड़ लोगों पर कांग्रेस की नजर
राहुल ने कहा कि कांग्रेस की नजर उन 70 करोड़ लोगों पर है, जो बीपीएल से ऊपर उठ चुके हैं, लेकिन कम आमदनी के कारण मध्यम वर्ग में शामिल नहीं हो पाए हैं।
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि ऐसे लोगों की ही सरकार चलनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग ही पूरे देश को चलाते हैं। कांग्रेस इन करोड़ों लोगों को मध्यम वर्ग में शामिल करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर व गरीब लोगों की मदद करना चाहती है। कांग्रेस सरकार देश के हर राज्य में उद्योग लगाएगी और रोजगार उपलब्ध कराएगी।
'सूद समेत वापस लेंगे हार का बदला'
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार में दोहराया कि भाजपा को खुद का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया है।
राहुल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की पिछली सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन थी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर गली तक लडेंगे।
राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम हारे जरूर हैं, लेकिन मनोबन नहीं खोया है। उस हार का बदला कांग्रेस सूद समेत वापस लेगी।