फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rahul gandhi and naredra modi rally in rajsthan

राजस्थान में फिर राहुल-मोदी की हुंकार

Sat, 19 Oct 2013 08:44 PM IST
अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 19 Oct 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and naredra modi rally in rajsthan

राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी हुंकार भरेंगे। राहुल गांधी की 23 अक्टूबर को दो सम्भाग स्तर की सभाएं होंगी, जिसका जवाब 26 को मोदी आदिवासी रैली के रूप में देंगे।

विज्ञापन


राजस्थान के राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व अपने-अपने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सभाएं व रैली सफल बनाने की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

अल्पसंख्यकों को मनाने का प्रयास
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की 23 अक्टूबर को भरतपुर सम्भाग के अलवर जिले में स्थित खेड़ली में तथा बीकानेर सम्भाग के चूरू जिले में सभाएं होंगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों ही सभाओं की तैयारियों में सीधे तौर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भरतपुर सम्भाग में हुए गोपालगढ़ प्रकरण के बाद से ही अल्पसंख्यक खासे नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को मनाने के लिए भरतपुर सम्भाग में सभा करने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि भरतपुर सम्भाग के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक से अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को राहुल गांधी की सभा में शामिल करने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। इधर, चूरू में भी अच्छी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासियों को रिझाने का प्रयास
नरेन्द्र मोदी की आदिवासी रैली गुजरात के नजदीक उदयपुर जिले में होगी। गुजरात सीमा से सटे आधा दर्जन जिलों में आदिवासी मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है।

मोदी के जरिए भाजपा आदिवासी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेगी। प्रदेश भाजपा उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौडग़ढ़ सहित आस-पास के जिलों से अधिक से अधिक आदिवासियों को मोदी की सभा तक लाने की व्यवस्था में जुटी है।


उदयपुर जिले से ही प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपनी चुनावी यात्रा शुरू की थी, जिसका नाम सुराज संकल्प यात्रा था। इस यात्रा की शुरुआत के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के सामने जमकर मोदी-मोदी के नारे लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed