फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RAC jawan caught delivering mobile to prisoners to jail in bikaner

Rajasthan: आरएएसी जवान जेल में मोबाइल पहुंचाते पकड़ाया, वॉच टावर से गिराए पांच मोबाइल, गिरफ्तार 

Wed, 06 Apr 2022 04:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

मामला सामने आने के बाद आराेपी जवान को निलंबित कर दिया है। बीछवाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
RAC jawan caught delivering mobile to prisoners to jail in bikaner
बीकानेर जेल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर में केंद्रीय जेल की सुरक्षा में तैनात आरएसी जवान जेल में अवैध रूप से सामान पहुंचाते हुए पकड़ा गया है। आरोपी जवान वॉच टावर से जेल में मोबाइल गिरा रहा था। उसने एक-एक कर पांच मोबाइल जेल में गिराए। इस दौरान एक अन्य सुरक्षा प्रहरी ने उसे देख लिया और इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। जेल प्रशासन ने आरोपी जवान को निलंबित कर उसके खिलाफ बीछवाल थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


बीछवाल पुलिस के अनुसार आरोपी आरएएसी जवान महेंद्र बिश्नोई की जेल के वॉच टावर पर ड्यूटी है। मंगलवार को उसने ड्यूटी के दौरान टावर से पांच मोबाइल जेल में फेंके थे। इस दौरान एक सुरक्षा प्रहरी को कुछ गिरने की आशंका हुई। तलाश करने पर उसे जेल में पांच मोबाइल मिले। इसकी सूचना जेल अधीक्षक और जेलर को दी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मोबाइल जब्त किए और मामले की जानकारी जेल डीजी को भी दी। जेल महानिदेशक ने आरएएसी जवान महेन्द्र बिश्नोई को निलंबित कर उसके खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया गया। आरोपी जवान ने जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे बंदी पवन और रामपाल के लिए मोबाइल उपलब्ध कराए थे। 13वीं आरएएसी के कमांडेंट लक्ष्मणदास को मोबाइल मिलने के बाद मामला सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी महेंद्र पिछले तीन साढ़े तीन महीने से जेल में टावर पर ड्यूटी कर रहा था। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट जेल मुख्यालय को भिजवाई है। साथ ही जेल प्रशासन ने एहतिहात के तौर पर जेल की बैरकों का औचक निरीक्षण भी किया है। बीछवाल एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि आरएएसी जवान महेन्द्र बिश्नोई को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ बंदियों को मोबाइल और अन्य सामग्री सप्लाई करने के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed