फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Protests in entire assembly constituency for not making Sujangarh a district, NH 58 jammed

Churu Protest: सुजानगढ़ को जिला न बनाए जाने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में विरोध शुरू, एनएच 58 को किया जाम

Sat, 18 Mar 2023 10:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 Mar 2023 10:12 PM IST
सार

जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल ने बताया कि 422 दिन से जिला बनाने को लेकर हमारा धरना चल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री ने सुजानगढ़ को जिला बनाने की घोषणा नहीं की। इसके बाद शुक्रवार शाम से आंदोलन शुरू हो गया। अब जिले की घोषणा तक न तो बाजार खुलेंगे और न ही हाईवे।

विज्ञापन
Protests in entire assembly constituency for not making Sujangarh a district, NH 58 jammed
विधायक मनोज मेघवाल के आवास के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले में सुजानगढ़ को अलग से जिला बनाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। लेकिन इसको जिला बनाने की घोषणा नहीं की गई। सुजानगढ़ को जिला नहीं बनाए जाने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन शुरू हो गया है। शनिवार को लोगों ने अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद करवा दिए और प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जनहित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने गांधी चौक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे-58 को किया जाम
प्रदर्शनकारियों ने सुबह बाजार खुलने ही नहीं दिए। इसके अलावा जो दुकानें खुली थीं, उनको भी बंद करवा दिया। सुबह करीब आठ बजे हजारों की संख्या में लोग बोबासर पुलिया पहुंचे और नेशनल हाईवे-58 (फतेहपुर, सीकर से पालमपुर, गुजरात तक) को जाम कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। इसके अलावा सालासर और सुजनागढ़ जाने वाले रास्ते बंद कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे पर टायर जलाकर विधायक मनोज मेघवाल और सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर महिला सेल एएसपी देवानंद, सुजानगढ़ डीएसपी रामप्रताप विश्नोई, सरदार शहर डीएसपी नरेंद्र शर्मा, बीदासर डीएसपी प्रह्लाद राय सहित सुजानगढ़ कोतवाली, सदर और बीदासर थाना पुलिस का भारी बल मौजूद है। इसके अलावा बीदासर और कातर गांव में भी विरोध चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हम जिला घोषित करवा कर उठेंगे’
दोपहर करीब दो बजे एसडीएम मूलचंद लूणिया बोबासर हाईवे पहुंचे। उन्होंने डीएसपी रामप्रताप विश्नोई के साथ प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने कहा कि जिले की घोषणा से नीचे कुछ भी मंजूर नहीं है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चाहे कितने दिन भी बैठना पड़े, हम जिला घोषित करवा कर उठेंगे। एसडीएम ने कहा कि हम अभी भी समझाने का प्रयास कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों को लगातार अपडेट दिया जा रहा है।

विधायक मनोज मेघवाल के आवास के बाहर भाजयुमो का धरना
दूसरी ओर, भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज मेघवाल के आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया और विधायक का पुतला जलाकर नारेबाजी की। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से विधायक आवास के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है और अतिरिक्त बल भी बुलाया है। शहर के मुख्य चौराहे पर भारी संख्या में युवा इकट्ठा हो रहे हैं, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

शहर में हो रहे इस प्रदर्शन पर विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि विरोध जायज है। ये लोगों की जनभावना है। हमने जिला घोषित करवाने के प्रयास किए, लेकिन फेल हो गए। उन्होंने कहा कि अभी भी मैं सीएम से मिलकर सुजानगढ़ को जिला घोषित करवाने की कोशिश करूंगा।

‘जिला बनाने को लेकर 422 दिन से चल रहा हमारा धरना’
जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल ने बताया कि 422 दिन से जिला बनाने को लेकर हमारा धरना चल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री ने सुजानगढ़ को जिला बनाने की घोषणा नहीं की। इसके बाद शुक्रवार शाम से आंदोलन शुरू हो गया। लोग साथ आते जा रहे हैं। अब जिले की घोषणा तक न तो बाजार खुलेंगे और न ही हाईवे। वहीं, स्थानीय व्यापारी विपिन प्रजापत ने बताया कि सुजानगढ़ को योग्यता होते हुए भी जिला नहीं बनाया गया है, जो गलत है। लोग मायूस और आक्रोशित हैं। हम व्यापारी संघर्ष में साथ हैं।


‘एनएच 58 अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा’
नेशनल हाईवे 58 पर बोबासर पुलिया के पास प्रदर्शनकारी रोड किनारे टेंट लगाकर विरोध कर रहे हैं। इस विरोध में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद होगा, इसलिए अब यहां खाने पीने का भी प्रबंध कर दिया गया है। हलवाइयों ने काम शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी और राहगीरों के लिए चाय-पानी के साथ खाने की व्यवस्था भी की गई है। छापर रोड मेगा हाईवे को भी जाम करने की खबर मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed