फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Prostitution running under the guise of spa center

Sirohi: जिले में जिम्मेदारों की नाक के नीचे स्पा की आड़ में चल रहा देह व्यापार, कार्रवाई से बच रहा प्रशासन

Mon, 13 Feb 2023 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 13 Feb 2023 08:06 AM IST
सार

पूर्व में सिरोही में हुई थी एक स्पा पर कार्रवाई फिर भी उसी जगह स्पा हो रहा संचालित। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे स्पा पर जिम्मेदारों की मेहरबानी कई सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन
Prostitution running under the guise of spa center
देह व्यापार का अवैध धंधा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही ज़िले में स्पा की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा है। सिरोही जिले के आबूरोड, माउंट आबू में, सिरोही शहर सहित विभिन्न जगहों पर जमकर स्पा खुले हैं। हैरत कि बात यह है कि स्पा के संचालन के लिए कई सख्त नियम कायदे सरकार ने बना रखें हैं, लेकिन सिरोही जिले में संचालित कई स्पा संचालकों ने इसको देह व्यापार का धंधा बना दिया है। यह सब जिम्मेदारों के नाक में के नीचे चल रहा है। 

विज्ञापन


सिरोही ज़िले में कुछ माह पूर्व सिरोही एक स्पा सेंटर पर पिण्डवाड़ा डीएसपी जेठूसिंह करणोत के नेतृत्व में दबिश दी गई थी। जहां से अवैध देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के धंधे में संलिप्त चार लड़कियों को दबोचा गया गया था, लेकिन दोबारा उसी जगह पर फिर से स्पा शुरू हो गया है। जो जिम्मेदारों की कार्यशैली पर कई सवाल उठा रहा है। 
विज्ञापन


संचालकों को कार्रवाई का डर नहीं
दरअसल सिरोही में पूर्व में हुई कार्रवाई से यह बात जगजाहिर हो चुकी है। उसके बाद भी लंबे समय से जिम्मेदारों की मेहरबानी कई सवालियां निशान खड़े कर रही है। स्पा के संचालकों को किसी भी कानूनी कार्रवाई का डर तक नहीं है। बेखौफ होकर स्पा का संचालन कर रहें हैं। वजह आपसी साठगांठ हो या जो भी रहीं हो ज़िले में नियमों को ताक तक रखकर चल रहे स्पा पर जिला प्रशासन के जिम्मेदार पूरी तरह से मेहरबान है। जो आने वाले समय अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। वहीं ज़िले में यही हालत रहे तो जिस तरह अवैध शराब तस्करी में जिला प्रदेश स्तर तक बदनामी का दंश झेल चुका है, वही आलम यह स्पा संचालक ज़िले का न कर दें। देखने वाली महत्वपूर्ण बात अब यह रहेगी जिम्मेदार इस पर क्या प्रसंज्ञान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed