फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Prohibition in the state oppose the government, the assembly will lay siege

प्रदेश में शराबबंदी को लेकर सरकार की खिलाफत,विधानसभा का करेंगे घेराव

Sun, 05 Mar 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 05 Mar 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Prohibition in the state oppose the government, the assembly will lay siege
protest in jaipur for seize wine - फोटो : demo pic
राजस्थान में पूर्ण शराब बन्दी और सशक्त लोकायुक्त की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन के तहत सात मार्च को राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 
विज्ञापन


जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय मुखिया पूनम अंकुर छाबड़ा की पूर्ण शराब बन्दी मामले में राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में शराब बंदी के पक्ष में लहर चल रही है। तमिलनाडु में भी शराब की दुकानों की संख्या में कमी की गई है। उत्तराखंड सरकार भी शराब बंदी पर विचार कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश में शराब बंदी पर योजना बना रहे है। बिहार व गुजरात समेत अन्य राज्यों में सफल रुप से शराब बंदी जारी है। लेकिन, राजस्थान में इसका उल्टा हो रहा है। यहां सरकार शराब हितैषी नजर आ रही है। 
 

जन आंदोलन की भावना का अपमान किया जा रहा है

Prohibition in the state oppose the government, the assembly will lay siege
sharab bandi - फोटो : demo pic
राज्य सरकार ने पहले पुर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा साहब शराब बंदी के अग्रदूत के साथ समझौता किया। इसके बाद 3 नवंबर 2016 से पूनम छाबड़ा के आमरण अनशन के बाद सरकार के केबिनेट मंत्रियों की मध्यस्ता में सरकार के आला अधिकारियों ने समझौता कर पूर्ण आश्वाशन देकर उनका अनशन स्थगित करवाया। अब तक उस समझौतों को लागू नहीं कर जन आंदोलन की भावना का अपमान किया जा रहा है ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed