फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Program started on the occasion of Rajasthan Police Foundation Day in Bikaner

Bikaner: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में  कार्यक्रम शुरू,  बीएसएफ और आर्मी किया संयुक्त बैंड वादन

Thu, 13 Apr 2023 11:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Apr 2023 11:52 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में  आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को बैंड वादन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 16 अप्रैल को मनाया जाएगा। इससे पूर्व 4 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत में जूनागढ़ के सामने बैंड वादकों ने सुरलहरियां बिखेरी।

विज्ञापन
Program started on the occasion of Rajasthan Police Foundation Day in Bikaner
16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भक्ति धुनों से बैंड वादकों को ने समा बांध दिया। उपस्थित आम जन ने बैंड वादकों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि स्थापना दिवस के सिलसिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को पुलिस के साथ जोड़ना है। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को स्वच्छता अभियान और विद्यार्थियों का थाना विजिट , 15 अप्रैल को रविंद्र रंग मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और 16 अप्रैल को बीकानेर पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में ऊंट टुकड़ी द्वारा पुलिस लाइन मैदान में परेड की जाएगी। 

विज्ञापन


संगठित अपराध और समाज की भूमिका विषय पर निबंध लेखन
एसपी ने बताया कि इसके साथ ही संगठित अपराध और समाज की भूमिका विषय को लेकर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।  इस अवसर पर उपस्थित बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान पुलिस के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बीएसएफ और आर्मी के बैंड ने भी हिस्सा लिया। साथ ही संयुक्त बैंड वादन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जूनागढ़ के सामने हुए इस कार्यक्रम में पुलिस, आरएसी, सीमा सुरक्षा बल और सेना के बैंड ने प्रस्तुतियां दी। कर्णप्रिय धुनें बिखेरने वाले बैंड वादकों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed