फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Proceedings of Rajasthan Assembly adjourned sine die 5 Bills passed amid ruckus

Rajasthan: विस की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, शोर-शराबे के बीच 5 विधेयक पास, गुढ़ा-दिलावर बहाल नहीं

Wed, 02 Aug 2023 04:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 04:32 PM IST
सार

विपक्ष के हंगामे के बीच राजस्थान सरकार ने विधानसभा में राजस्थान राज्य कृषक राहत आयोग विधेयक 2023, महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर 2023, राजस्थान विद्युत (शुल्क) विधेयक 2023 सहित सभी 5 विधेयक में पारित करवा दिए। इसके बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
Proceedings of Rajasthan Assembly adjourned sine die 5 Bills passed amid ruckus
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बुधवार को राजस्थान विधानसभा के मौजूदा सदन का आखिरी दिन रहा। सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष की नारेबारी और शोर-शराबे के बीच 5 विधेयक पारित कर दिए गए।  

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने शोर-शराबे के बीच ही राजस्थान राज्य कृषक राहत आयोग विधेयक 2023, महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर 2023, राजस्थान विद्युत (शुल्क) विधेयक 2023 सहित सभी 5 विधेयक में पारित करवा दिए। अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने विधानसभा की कार्रवाई पूरी होने के साथ ही 15 वीं राज्य विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और बीजेपी विधायक मदन दिलावर के निलंबन को समाप्त कराने की मांग पर हंगामा करते रहे। लेकिन, वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने शून्य काल में मामला उठाया, लेकिन विधानसभा को पूरी तरह बाधित नहीं कर पाए। स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने कड़ा रुख रखा और सदन को ऑर्डर में बनाए रखा। जिससे शोर-शराबे के बीच ही विधानसभा कार्य सलाहकार समिति का प्रतिवेदन दिखाया और उसके मुताबिक ही सदन के पटल पर विधेयक रखकर शोर-शराबे के बीच ही उन्हें पास करवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधेयक पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) विधायक नारायण बेनीवाल और कांग्रेस विधायक जगदीश चंद्र के साथ ही माकपा के बलराम पूनिया से चर्चा करा दी। विपक्ष ने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया। विपक्षी सदस्य आसन के सामने आकर शोर-शराबा और नारेबाजी करते रहे। दूसरी ओर विधानसभा सदन की कार्यवाही शोर-शराबे और हल्ले के बीच पूरी हो गई। इससे पहले शोर के चलते विधानसभा की कार्रवाई दो बार स्थगित भी करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed