फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Priyanka Gandhi In Rajasthan Congress leader Priyanka Gandhi addressing the gathering in Niwai Tonk

Rajasthan: प्रियंका गांधी बोलीं- सोच समझकर वोट देना, प्रदेश में BJP सरकार आई तो सारी राहत योजनाएं बंद कर देगी

Sun, 10 Sep 2023 04:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टोंक जिले में सभा को संबोधित किया। ये राजस्थानम में उनकी पहली चुनावी सभा है। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राजस्थान सरकार गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानकर काम कर रही है।  

विज्ञापन
Priyanka Gandhi In Rajasthan Congress leader Priyanka Gandhi addressing the gathering in Niwai Tonk
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में झिलाय से अपनी पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत करते हुए लोगों को खौफ दिखा दिया। प्रियंका ने कहा-अगर, प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो गहलोत सरकार ने जो भी जनहित की योजनाएं दी हैं, वह सब बंद कर देगी। इसलिए आप सोच समझकर ही वोट करें। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह 5 साल कांग्रेस सरकार ने राज किया, वैसी ही सरकार आपको वापस लानी है। जो आमजनता को राहत दे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने राजस्थानी में भाषण की शुरुआत करते हुए डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को राहत पहुंचाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब विदेश दौरे पर जाते हैं तो उसके बाद उन देशों से उन चुनिंदा उद्योगपतियों से काम मिलते हैं। उन्होंने कहा-मोदीजी अपने आपको भूमि पुत्र कहते थे और आज वो करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं। 

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और पीएम पर सियासी आरोप लगाए। प्रियंका ने कहा- लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं कि उन्हें सत्ता में कौन लाया है? महंगाई से आम जनता को निजात दिलाने के लिए राजस्थान सरकार राहत कैंप लगा रही है।  महिलाओं को मोबाइल भी मिल रहा है। सरकार जो दे रही है, वह उनका हक है।  

केंद्र से पूछो इतनी महंगाई क्यों? 
प्रियंका गांधी ने कहा- आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा? केंद्र सरकार से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? राजस्थान सरकार जनता को जो दे रही है वह पब्लिक का हक है। आज मैं एक लड़की से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने ये मोबाइल दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल दे रही है और भी कई चीजें दे रही है, राजस्थान सरकार आपको जो दे रही है, वो आपका हक है।

गहलोत बोले- गांधी परिवार से डरे हुए हैं मोदी और शाह 
सीएम अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- राजस्थान सरकार ने हर क्षेत्र में फैसले लेने में कमी नहीं छोड़ी। जो घोषणाएं बजट में की थीं, उन सबको लागू कर दिया है। इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि लगता है सरकार रिपीट होगी। सीएम बोले- मनरेगा ने पीएम की बोलती बंद कर दी। हमने यूपीए सरकार के बनाए कानूनों की तर्ज पर अधिकार आधारित युग की शुरुआत की है। राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून की दिशा में काम किया है। अब केंद्र सरकार भी यह कानून बनाए और प्रियंका गांधी इसकी पैरवी करें। सीएम ने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वो गांधी परिवार से डरे क्यों रहते हैं? आपको बार-बार गांधी परिवार का नाम लेने की जरूरत क्यों पड़ती है ? गांधी परिवार ने देश लिए कुर्बानियां दी हैं। जनता अब समझ चुकी है।


असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं 
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस के लोग असली देशभक्त हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। बीजेपी वाले पूछते हैं 70 साल में क्या हुआ ? लेकिन इनका तो आजादी के वक्त जन्म भी नहीं हुआ था। केंद्र सरकार कांग्रेस को डरा नहीं सकी है। जब हम अंगेजों से नहीं डरे। तो हम सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी से भी डरने वाले नहीं हैं। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई को कल भेजेगी, तो आज ही भेज दे, हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।

ग्रामीण 1000 इंदिरा रसोईयों की शुरुआत, 10 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के हाथों राजस्थान में 1000 ग्रामीण इंदिरा गांधी नई रसोइयों की शुरुआत कराई। रिमोट का बटन दबाकर प्रियंका गांधी ने इस योजना की शुरुआत की। शहरों में 8 रुपए में भोजन थाली की योजना पहले से चल रही है। गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने की थी। जिसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से शुरू किया गया है। इस योजना में 10 हज़ार ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा। प्रियंका गांधी ने जन सभा से महिला वोटर्स को मैसेज देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed