{"_id":"6313341c01644801fa1a7897","slug":"prinkesh-hoisted-100-meter-tiranga-on-kanamo-world-record-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाथद्वारा के प्रिंकेश ने कनामो पर फहराया 100 मीटर का तिरंगा, बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाथद्वारा के प्रिंकेश ने कनामो पर फहराया 100 मीटर का तिरंगा, बनाया विश्व रिकॉर्ड
Sat, 03 Sep 2022 04:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 03 Sep 2022 04:35 PM IST
सार
विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर प्रिंकेश ने कहा कि पहाड़ों पर चढ़ना, एक्सप्लोर करना और नए-नए एडवेंचर करना उनका शौक है। इससे पहले भी उन्होंने कई तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं। प्रिंकेश ने कहा यह रिकॉर्ड मेरे लिए इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने आजादी के महोत्सव को ध्यान में रखते हुए इसे पूरा किया है।
विज्ञापन
प्रिंकेश का नाथद्वारा आने पर स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं होता है। इसी जज्बे के साथ राजसमंद जिले के नाथद्वारा (श्री नाथजी) के रहने वाले प्रिंकेश जैन ने एक बड़ा कारनामा कर के दिखा दिया। प्रिंकेश ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, कनामो चोटी हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में हैं। यहां ऑक्सीजन की बेहद कमी है, ऐसे में इस चोटी को फतह करना बेहद मुश्किल समझा जाता है। ऐसी जगह पर 10 किलो का झंडा ले जाना और विश्व कीर्तिमान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन प्रिंकेश ने यह करके दिखा दिया। विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर प्रिंकेश ने कहा कि पहाड़ों पर चढ़ना, एक्सप्लोर करना और नए-नए एडवेंचर करना उनका शौक है। उन्होंने इससे पहले भी कई तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा यह रिकॉर्ड मेरे लिए इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने आजादी के महोत्सव को ध्यान में रखते हुए मां भारती के झंडे को शीर्ष पर फहराया है।
विज्ञापन
प्रिंकेश ने 27 अगस्त को अपनी टीम के साथ दोपहर 2 बजे किब्बर गांव से चढाई शुरू की और मात्र 2 घंटे में ही टीम कनामो पीक के बेस कैंप 4937 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गई। प्रिंकेश की टीमें में कुल 11 सदस्य शामिल थे जो देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले थे। अगले दिन 28 अगस्त को टीम ने सुबह 3 बजे शुरुआत की और करीब 10 बजे कनामो पीक समिट पर पहुंच गई। 12 बज कर 9 मिनट पर टीम के सदस्यों ने 328 फीट का झंडा कनामो पीक ( 5974 मीटर ऊंचाई) पर फहराकर विश्व कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
इस कीर्तिमान को बनाने के बाद प्रिंकेश नाथद्वारा आए तो बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गोरवा, राष्ट्रीय ब्रह्मन्यूवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सनाढय, समाजसेवी मनीष गुर्जर, पार्षद विनोद बोहरा, ललित पोरवाल, पीओसी नाथद्वारा योगेश जोशी, सेवादल अध्यक्ष संदीप झा, एनएसयूआई के शक्ति सिंह चौहान, कृष्ण व्यायाम शाला के उस्ताद मनीष गुर्जर, कलीम मेगाश सनाढय, पार्षद विश्वाश प्रजापत, लक्ष्यराज परिहार, करनीसेना देलवाड़ा संयोजक गोविंद सिंह झाला, हिमांशु, केसर सिंह चौधरी, ऋषिराज, मनसुख सहित सैंकड़ों लोगों ने स्वागत किया।