फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Priest and his wife burnt due to Bullies set fire shop in Rajsamand

Rajasthan: पुजारी दंपती को जिंदा जलाने का मामला, राजे बोलीं- बीजेपी को कोसने की बजाय प्रदेश की सुध लें गहलोत

Mon, 21 Nov 2022 04:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Nov 2022 04:54 PM IST
सार

दबंगों ने जमीन विवाद में दुकान में आग लगा दी। उस समय पुजारी परिवार दुकान में बैठकर खाना खा रहा था। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखी तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Priest and his wife burnt due to Bullies set fire shop in Rajsamand
पुजारी परिवार पेट्रोल बम से हमला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद में रविवार रात को एक पुजारी परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। बदमाशों ने दुकान पर पेट्रोल बम्ब फेंक कर दुकान में आग लगा दी। आग लगने से पुजारी दंपती बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन


देवगढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने मंदिर की जमीन के विवाद में रविवार रात करीब 8.30 बजे 10-12 लोगों ने दुकान में घुसकर पुजारी और उसकी पत्नी पर पेट्रेाल बम फेंककर आग लगा दी। दंपती  80 फीसदी झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 इस विवाद में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। घटना के समय पुजारी परिवार खाना खा रहा था। पुजारी के बेटे मुकेश प्रजापत के अनुसार उनका परिवार खाना खा रहा था। करीब 10 बदमाश आए थे। उन्होंने दुकान पर पेट्रोल बम फेंक दी। पट्रोल बम फेंकने से पुजारी नवरत्नलाल ( 75) पुत्र रंगलाल प्रजापत और उनकी पत्नी जमना देवी (60) निवासी हीरा की बस्सी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। दोनों बुरी तरह झुलस गए। मुकेश ने पानी डालकर आग बुझाई। बताया कि विवाद को लेकर पूर्व में उन्होंने कामलीघाट चौकी पर रिपोर्ट भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से हुए फरार

घटना के बाद दुकान से आग की लपटें और धुंए को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुके थे। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाई और देवगढ़ पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को देवगढ़ हॉस्पिटल भेजा।


पुजारी परिवार 80 फीसदी झुलसे

सीएचसी में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. शांतिलाल एवं मेडिकल टीम ने उनका उपचार शुरू किया। बताया कि घायल पुजारी नवरत्न प्रजापत (80) प्रतिशत तक झुलस गए। उन्हें प्रारम्भिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।


घटना की सूचना पर देवगढ़ थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। तहसीलदार मुकंद सिंह, एसआई प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान हॉस्पिटल में भीड़ एकत्रित हो गई। इधर, पुलिस ने देर रात दो टीमें दबिश देने के लिए भेजी। पुलिस ने मामले में करीब आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है।



वहीं, इस मामले में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा, पिछले चार साल से राजस्थान में जघन्य अपराधों की एक शृंखला बन गई है। इसका ताजा और निंदनीय उदाहरण देवगढ़ (राजसमंद) की घटना है। जहां बुजुर्ग पुजारी दंपति को जिंदा जलाया गया। रोज बीजेपी को कोसने के बजाय गहलोत जी को प्रदेश में जारी जंगलराज की सुध लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed