फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Presidential Election 2022 five tribal MLAs of Rajasthan will become proposers of Draupadi Murmu

Presidential Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बनेंगे राजस्थान के पांच आदिवासी विधायक, दिल्ली पहुंचे

Thu, 23 Jun 2022 12:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 23 Jun 2022 12:27 PM IST
सार

प्रस्तावक बनाए जाने के बाद सभी विधायक दिल्ली रवाना हो गए। इनमें दो विधायक घर की शादी छोड़कर गए हैं।

विज्ञापन
Presidential Election 2022 five tribal MLAs of Rajasthan will become proposers of Draupadi Murmu
डबोक एयरपोर्ट पर विधायक - फोटो : Social Media

विस्तार

एनडीए की राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक मेवाड़ के पांच आदिवासी विधायक बनेंगे। इसके लिए पांचों आदिवासी विधायकों को भाजपा ने दिल्ली बुलाया है। गुरुवार को पांचों विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उदयपुर ग्रामीण विधानसभा से फूलसिंह मीणा, सलूम्बर से अमृतलाल मीणा, झाड़ोल से बाबूलाल खराड़ी, पिंडवाड़ा से शम्भाराम गरासिया और गढ़ी से कैलाश मीणा को प्रस्तावक बनाया गया है। भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी विधायकों को प्रस्तावक बनाए जाने की फोन कर सूचना दी। जिसके बाद गुरुवार को सभी डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर विधायकों ने ग्रुप फोटो खिंचवाई और जीत का विक्ट्री सिंबल दिखाया। 

विज्ञापन


विधायकों को शॉर्ट टर्म नोटिस पर प्रस्तावक बनाए जाने की सूचना मिली। इनमें पिंडवाड़ा विधायक शम्भाराम गरासिया के बेटी की शादी बुधवार को ही हुई है। शादी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। वहीं सलूम्बर विधायक अमृतलाल मीणा के परिवार में भी शादी है लेकिन दोनों विधायक उसे छोड़ दिल्ली पहुंच गए। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने पार्टी का आभार जताया। उन्होंने खुशी जताई कि एनडीए ने एक आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर बैठाने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed