फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pratapgarh police disclosed the incident of robbery of 98 lakhs employee of finance company arrested

Rajasthan: पीड़ित ही निकला 98 लाख की लूट का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, इसलिए बनाई थी झूठी कहानी

Sun, 05 Mar 2023 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Mar 2023 08:44 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जिले में स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट की वारदात झूठी निकली। कर्मचारी ने ही कर्ज चुकाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Pratapgarh police disclosed the incident of robbery of 98 lakhs employee of finance company arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में समूह लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से चाकू की नोक पर हुई लूट की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पीड़ित कलेक्शन एजेंट से दो बाइक सवार युवकों ने मूंगाणा अस्पातल के सामने 98 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन, इस लूट की कहानी झूठी निकली, कलेक्शन एजेंट ने ही कर्ज चुकाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। 

विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी समरथ लाल मीणा पुत्र गौतम लाल निवासी भाट भमरिया थाना सालम गढ़ को गिरफ्तार कर लूट की राशि बरामद की गई है। घटना के संबंध में आरोपी समरथ लाल ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि वह समूह लोन देने वाली स्पंदना फाइनेंस कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


वह बाइक से समूह लोन का कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। इस दौरान मूंगाणा अस्पातल के सामने कच्चे रोड पर बाइक पर आए दो व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसका मोबाइल तोड़ा और चाकू की नोंक पर जेब में रखे कलेक्शन के 98075 रुपये लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ पारसोला प्रकाश चंद और एसएचओ सालम गढ़ पेशावर खान के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने अलग-अलग एंगल से संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान परिवादी समरथ लाल पर संदेह होने से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी समरथ ने बताया कि उसने कुछ समय पहले जमीन खरीदने के बाद उस पर कर्जा हो गया था। जिसे चुकाने के लिए उसने खुद का मोबाइल तोड़ा और रुपये अपने पास रखकर लूट का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी समरथ को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed