{"_id":"63e1041eae790f17bf4b7404","slug":"pratapgarh-police-chased-and-caught-smuggler-who-broke-blockade-recovered-316-kg-doda-sawdust-from-bolero-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: नाकाबंदी तोड़ भागे तस्कर को पुलिस ने पीछाकर पकड़ा, बोलेरो से 316 किलो डोडा चूरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: नाकाबंदी तोड़ भागे तस्कर को पुलिस ने पीछाकर पकड़ा, बोलेरो से 316 किलो डोडा चूरा बरामद
Mon, 06 Feb 2023 07:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:14 PM IST
सार
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में नाकाबंदी कर रही रठांजना थाना पुलिस की टीम को देखकर नाकाबंदी तोड़ भागे बोलेरो सवार तस्कर का पीछाकर पुलिस ने पकड़ लिया। बोलेरो से 17 कट्टों में भरा 316 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रतापगढ़ में नाकाबंदी कर रही रठांजना थाना पुलिस की टीम को देखकर नाकाबंदी तोड़ भागे बोलेरो सवार तस्कर का पीछाकर पुलिस ने पकड़ लिया। प्रतापगढ़ एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, सीओ मनीष बडगूजर के सुपरविजन और थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में रविवार को घोड़ावत फंटापर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया, नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम को देख एक बिना नंबरी बोलेरो में सवार व्यक्ति नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर चालक रठांजना कस्बे के आगे हनुमान मंदिर के पास बोलेरो को खेत के पास खड़ी कर खेतों में भागने लगा, जिसे टीम ने डिटेन कर लिया।
विज्ञापन
17 प्लास्टिक के कट्टों में 316 किलो अवैध डोडा चूरा मिला...
गाड़ी की तलाशी में 17 प्लास्टिक के कट्टों में 316 किलो अवैध डोडा चूरा मिलने पर तस्कर दशरथ लबाना पुत्र भगतराम (37 साल) निवासी मानपुर थाना धमोतर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन