फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Poor and needy will get better treatment from health fairs says Shale Mohammad

मंत्री शाले मोहम्मद बोले: स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंदों को मिलेगा बेहतर इलाज

Mon, 18 Apr 2022 04:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

विधायक रूपाराम धनदे ने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से पहले उसका प्रचार किया जाए। इससे दुरस्थ गांव ढ़ाणी में बैठे लोगों को भी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। 

विज्ञापन
Poor and needy will get better treatment from health fairs says Shale Mohammad
स्वास्थ्य मेले में इलाज कराते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जवाहिर चिकित्सालय में सोमवार को जैसलमेर ब्लॉक के स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रति परिवार अब 10 लाख रुपये तक इलाज कराया जा सकता है। जैसलमेर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, डायलिसिस यूनिट और चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बेहतर कार्य किए गए हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य मेले में बच्चों की स्क्रीनिंग, मरीजों की स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं मिलने से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मेलों का अधिक से अधिक प्रचार करे
जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने कहा कि जिले में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से पहले प्रचार किया जाए। इससे दुरस्थ गांव ढ़ाणी में बैठे लोगों को भी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा विभागीय योजनाओं का लाभ जन-जन को मिले, इसकी सुनिश्चितता चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिले में चिकित्सकों और एएनएम के खाली पदों को भरने की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed