फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics: Vasundhara raje said after 6 months bjp govt is coming for Rajasthan development like 2003 and 2013

Politics: वसुंधरा ने झालावाड़ में थामी बजरंग बलि की गदा, कहा- 6 महीने की बात है, 2003 और 2013 जैसा विकास होगा

Thu, 04 May 2023 08:31 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 08:31 PM IST
सार

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि गहलोत सरकार झालावाड़ की उपेक्षा कर रही है,लेकिन 6 महीने की बात है। अब फिर से 2003 से 2008 और 2013 से 2018 जैसा समय आएगा और उस वक्त की भाजपा सरकार जैसा झालावाड़ सहित पूरे प्रदेश का विकास होगा।

विज्ञापन
Politics: Vasundhara raje said after 6 months bjp govt is coming for Rajasthan development like 2003 and 2013
वसुंधरा राजे ने कहा-6 महीने की बात है, राजस्थान में फिर करेंगे 2003 और 2013 जैसा विकास - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वसुंधरा राजे ने बजरंगबली की कथा हाथ में लेकर बड़ा सियासी संदेश झालावाड़ से गुरुवार को दिया। उन्होंने कहा कि न आज पर्याप्त बिजली है और न पर्याप्त पानी। लोगों को रोज़गार भी नहीं है।पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकार में हो गया है और ये सरकार आँख बंद कर सो रही है। राजे ने गुरूवार को झालावाड़ ज़िले के दौरे के दौरान ये बात कही। उनका भवानी मंडी,गुरारडिया जोगा,भैसानी, मिश्रोली,करावन,ठीकरिया,कुंड़ीखेड़ा और मोयाखेड़ा में जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


5 साल और मिल जाते, तो झालावाड़ सहित पूरे प्रदेश का सम्पूर्ण विकास होता-राजे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि यदि उनकी सरकार को 5 साल और मिल जाते तो झालावाड़ सहित पूरे प्रदेश का सम्पूर्ण विकास हो जाता,लेकिन सिर्फ़ आधे प्रतिशत मतों से प्रदेशवासियों ने उन्हें राजस्थान की सेवा से वंचित कर दिया।हालाँकि पूर्ण बहुमत तो कांग्रेस की भी नहीं मिला। लेकिन जोड़-तोड़ और लेन-देन कर के उन्होंने सरकार बना ली। सरकार तो बन गई, पर उसे जनता से कोई वास्ता नहीं रहा। क़ानून व्यवस्था,बिजली और तमाम मूल भूत सुविधाएँ लापता हो गई।
विज्ञापन


राहुल गांधी के वादों का क्या हुआ- राजे

 पूर्व सीएम राजे ने कहा राहुल गांधी के वादों के मुताबिक़ न किसानों का क़र्ज़ा माफ़ हुआ और न ही खेतों के पास एग्रो प्रोसेसिंग युनिट लगे। न युवाओं को रोज़गार मिला। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार, अत्याचार, दुराचार, आतंकवाद और साम्प्रदायिक उन्माद की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये थे मौजूद

सांसद दुष्यंत सिंह,जन अभाव अभियोग समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार,आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम शर्मा,विधायक कालू राम मेघवाल,गोविन्द रानीपुरिया, प्रभारी संगठन छगन माहुर,ज़िला अध्यक्ष भाजपा संजय ताऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed