फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   politics on breaking old temple in jaipur

वर्षों पुराने मंदिर तोड़ने पर गरमाई राजनीति,जयपुर पहुंचेंगे राहुल

Mon, 13 Jul 2015 08:42 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
politics on breaking old temple in jaipur

वर्षों पुराने मंदिर तोडऩे को लेकर जयपुर में हो रही राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी 17 जुलाई को यहां पहुंचेंगे। वे उन स्थानों पर भी पहुंच सकते हैं, जहां से मंदिर हटाए गए हैं।

विज्ञापन


मेट्रो और यातातात सुगम बनाने के नाम पर प्रशासन ने 65 से अधिक मंदिर हटाए, जिनमें 250 वर्ष पुराना मंदिर भी शामिल है। कांग्रेस के कुछ नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे राहुल गांधी भी मंदिर के मुद्दे को थेड़ी हवा दें।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता चाहते हैं कि कांग्रेस के नेता बयानबाजी बंद कर कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर तोडऩे का विरोध करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंदिर मामले में बयान जारी करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि राहुल वहां पहुंचेंगे, तो बड़े नेताओं को भी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन में उतरना पड़ेगा। नेता चाहते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की ये भावनाएं राहुल गांधी तक पहुंचाएं।

हिन्दुवादी संगठनों ने उठाया है मुद्दा

politics on breaking old temple in jaipur

इस मुद्दे को फिलहाल हिन्दुवादी संगठनों ने उठाया हुआ है और भाजपा के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हैं। पिछले दिनो राज्य सरकार को जयपुर बंद के जरिए संग और हिन्दुवादी संगठनों की नाराजगी सहन करनी पड़ी थी। यदि कांग्रेस भी इस मुद्दे को तेजी से उठाती है, तो सरकार फिर मुश्किलों से घिरेगी।

कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं की इच्छा है कि राहुल गांधी उन स्थानों का भी दौरा करें, जहां से मंदिर हटाए गए।

वे स्थानीय लोगों की पीड़ा को सुनें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपनी ये भावना पायलट तक पहुंचा दी है। हालांकि अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed