फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   politicians don't know about rupee garland

नेताजी को नहीं मालूम, कौन पहना गया नोटों की माला

Mon, 18 Nov 2013 08:26 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, ब्यूरो
समीर शर्मा/अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
politicians don't know about rupee garland

नेताजी को कोई नोटों की माला पहना जाता है और उन्हें पता ही नहीं चलता। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन दिल बहलाने के लिए यह बहाना कारगर है।

विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी ने इसी तरह का बहाना चुनाव आयोग के सामने लिखित में दिया है।

विधानसभा चुनाव के नामांकन के दिन वे नोटों की माला पहनकर पर्चा भरने पहुंचे थे, जिसकी फोटो मीडिया में छपी और चुनाव आयोग चेत गया।

जब नोटिस देकर 'नेताजी' से घटना के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने आयोग को लिखित में दिया है कि भीड़ बहुत थी, पता ही नहीं चला कि कौन गले में नोटों की माला पहना गया।
विज्ञापन


अब बुद्धिजीवियों में चर्चा चल रही है कि पहनाने वाले के हाथों का तो पता नहीं, लेकिन नेताजी कम से कम अपने गले का ध्यान तो रखते।

दूल्हे के लिए गाड़ी की मारा-मारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव दूल्हे-राजाओं पर भारी पड़ रहा है। दूल्हे नेताजी से नहीं, चुनाव करवाने वालों से भी खफा चल रहे हैं। कांग्रेस-भाजपा सहित सैकड़ों उम्मीदवारों ने प्रचार के लिए टैक्सियां मंगा ली हैं, वहीं मतदान व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग ने भी टैक्सियों को उठाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बाराती बाजार में किराए की गाडिय़ों की तलाश कर रहे हैं, वहीं ट्रांस्पोर्टर उन्हें खाली हाथ विदा कर रहे हैं। बारात का मजा गाडिय़ों की कमी के कारण किरकिरा हो रहा है और शादी का आनंद लेने के बजाय व्यवस्थाओं में समय जाया हो रहा है।

दूल्हों को टेंशन है कि अच्छी गाड़ी नहीं मिली, तो फर्स्ट इम्प्रेशन का क्या होगा? अब वे यार-दोस्तों से गाडिय़ों की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed