फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Policemen will have to deposit mobile phones before going on VIP duty in Rajasthan

वीआईपी ड्यूटी पर जाने से पहले पुलिसकर्मियों को जमा कराना होगा मोबाइल फोन

Thu, 05 Sep 2019 06:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Sep 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Policemen will have to deposit mobile phones before going on VIP duty in Rajasthan
Rajasthan Police - फोटो : फाइल फोटो

राजस्थान पुलिस महानिदेश (कानून व्यवस्था) एमएल लाठर ने पुलिसकर्मियों के लिए एक नया फरमान जारी किया है। पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि वीवीआईपी और वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करना होगा। वह मोबाइल को साइलेंट मोड पर कर उसे अपने प्रभारी के पास जमा कराएंगे।

विज्ञापन


वीआईपी ड्यूटी के साथ ही पुलिस कर्मी अब धरना-प्रदर्शन, रोडजाम एवं मेला-त्यौहार आदि की ड्यूटी के दौरान भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे। यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल फोन को अपने प्रभारी के पास जमा कराएंगे।
विज्ञापन


एमएल लाठर के अनुसार वीवीआईपी, वीआईपी, मेला त्यौहार, धरना प्रदर्शन, रोड जाम आदि महत्वपूर्ण कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस बल अधिकतर समय मोबइल फोन पर बातचीत, चैटिंग इत्यादि में व्यस्त रहते हैं, जिससे उनका ध्यान अपनी ड्यूटी में नहीं होकर मोबाइल फोन पर लगा रहता है। इससे ड्यूटी पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed