फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Policemen of Taleda police station gave 15000 for marriage of son of female sweeper

Rajasthan: थाने में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी के बेटे की शादी के लिए पुलिसकर्मियों ने दिए 15000, खिला चेहरा

Tue, 21 Feb 2023 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 07:01 PM IST
सार

तालेड़ा थाने में रानी बाई काफी समय से सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रही है। उसका वेतन भी ज्यादा नहीं हैं। ऐसे में बेटे की शादी में सभी तरह की व्यवस्थाएं करना मुश्किल था। ऐसे में थाना स्टाफ ने रानी के बेटे की शादी के लिए 15450 की राशि जुटाई।

विज्ञापन
Policemen of Taleda police station gave 15000 for marriage of son of female sweeper
थाना अधिकारी ने राशि की भेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पुलिस की खराब छबि आए दिन सामने आती रहती है, लेकिन इस बार बूंदी पुलिस का एक मानवीय पहलू भी देखने को मिला है। 

विज्ञापन


बूंदी के तालेड़ा थाने में कार्यरत सफाई कर्मचारी रानी बाई के बेटे की शादी में थाना अधिकारी सहित अन्य स्टाफ ने मिलकर 15450 रुपये की राशि भेंट की। इसे लेकर रानी बाई ने तालेड़ा थाना अधिकारी दिग्विजय सिंह और एएसआई हरीश शर्मा सहित सभी कर्मचारियों का आभार जताया है। खुशी के इस मौके पर रानी बाई और उसके पति ने तालेड़ा थाने के समस्त स्टाफ को अपने बेटे की शादी में आने के लिए आमंत्रित भी किया।  
विज्ञापन


दरअसल, तालेड़ा थाने में रानी बाई काफी समय से सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रही है। उसका वेतन भी ज्यादा नहीं हैं। ऐसे में बेटे की शादी में सभी तरह की व्यवस्थाएं करना मुश्किल था। ऐसे में थाना स्टाफ ने रानी के बेटे की शादी के लिए 15450 की राशि जुटाई और रानी बाई को भेंट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed