{"_id":"5e3ab4bd8ebc3ee5ae5a1c61","slug":"policeman-arrested-for-taking-bribe-in-rajasthan-baran","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पुलिसकर्मी ने केस से नाम हटाने के लिए आरोपियों से ली रिश्वत, केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पुलिसकर्मी ने केस से नाम हटाने के लिए आरोपियों से ली रिश्वत, केस दर्ज
Wed, 05 Feb 2020 06:06 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 05 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के बरन जिले से रिश्वतखोरी का एक मामला सामने आया है जहां एक असिसटेंट सब इंसपेक्टर ने बुधवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत ली। यह जानकारी राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने ही शेयर की थी।
विज्ञापन
ऐंटी करेप्शन के एक अधिकारी ने बताया कि छीपा बारूद पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी रमेश चंद ने एक केस में फंसे कुछ आरोपियों के नाम हटाने के लिए उस पार्टी से पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन
जिसके बाद केस से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी पक्ष पैसे देने के लिए तैयार हो गया। जिसके चलते बाद में रमेश ने उस पक्ष से 70000 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। रिश्वत लेेने की बात पूरे थाने में फैल गई थी। यह बात सुनकर बाकी पुलिसकर्मियों ने रमेश से नाराजगी जताते हुए उसे गिरफ्तार करेने की मांग भी की।
विज्ञापन
यह बात ऐंंटी करेप्शन ब्यूरो को पता लगने के बाद रमेश के खिलाफ रिश्वतखोरी का केस दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ मामले की पूरी जांच भी की जा रही है।
रमेश की इस गलती की वजह से लोग उसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं और उसपर सवाल भी उठा रहे हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर रमेश की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।