{"_id":"63ff72f50d54d290510ee1d3","slug":"police-seized-rs-6-75-crore-from-a-car-in-bhilwara-rajasthan-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भीलवाड़ा में पुलिस ने कार से 6.75 करोड़ रुपये किए जब्त, गुजरात से लाई जा रही थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भीलवाड़ा में पुलिस ने कार से 6.75 करोड़ रुपये किए जब्त, गुजरात से लाई जा रही थी रकम
Wed, 01 Mar 2023 09:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:14 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी रकम को लेकर हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की सूचना आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के प्रतापनगर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह पुर रोड पर आवरी माता मंदिर के पास एक कार से 6.75 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को भी हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह प्रताप नगर थाने के कांस्टेबल बनवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात नंबर की एक सफेद रंग की क्रेटा गाडी में अवैध रकम को लाया जा रहा है। सूचना पर प्रताप नगर थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा ने पुलिस टीम के साथ नाकेबंदी की। इस दौरान दौरान पुर रोड पर आवरी माता मंदिर के पास सफेद रंग की क्रेटा को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाशी में कार से किसी प्रकार का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। गाड़ी में बैठे व्यक्तियों की पहचान राहुल (30) पुत्र शंकर सिंह राजपूत और जयदीप सिंह (32) पुत्र फन्नु निवासी गुजरात के रूप में हुई। कार को थाने लाकर तलाशी की गई तो उसकी आगे और पिछली सीट के नीचे बनाई गई जगह में 500 और 2000 रुपये के नोट भरे हुए थे। इतनी बड़ी रकम के संबंध में दानों व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
मशीन से रुपयों की गितनी करने पर कारा से जब्त की गई रकम 6.75 करोड़ निकली। जिसे पुलिस ने जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी रकम को लेकर हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की सूचना आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय को भी दे दी गई है।