Barmer: रविवार को छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने जब्त किया 85 किलो डोडा पोस्त, एक तस्कर भी गिरफ्तार
बाड़मेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाणी पर दबिश देकर डोडा पोस्त बरामद किया। धोरीमन्ना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के दूधिया कल्ला गांव मांगता में एक युवक लंबे समय से अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त का काम कर रहा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने रविवार को एक ढाणी में रेड मारकर 85 किलो डोडा पोस्त मादक पदार्थ बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी तस्कर को भी पकड़ा है। बाड़मेर जिले की पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करों और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस आए दिन मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।
बाड़मेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाणी पर दबिश देकर डोडा पोस्त बरामद किया। धोरीमन्ना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के दूधिया कल्ला गांव मांगता में एक युवक लंबे समय से अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त का काम कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने दूधिया कल्ला गांव में एक रहवासी ढाणी पर दबिश देकर तलाशी ली। कट्टों में 85 किलो अवैध डोडा-पोस्ट भरी हुई मिली। पुलिस ने डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी खेराजराम जाट पुत्र डालूराम दुधिया कल्ला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
धोरीमन्ना पुलिस की 4 माह में 9 एनडीपीएस की कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय और जिला एसपी के निर्देश पर धोरीमन्ना थाना अधिकारी सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना क्षेत्र में स्मैक, एमडी ड्रग, अफीम दूध और डोडा पोस्त तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साल 2023 में कुल 9 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ को बरामद किया है।