फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police says to hardik patel, do not move anywhere

गुजरात के बाद राजस्थान में भी बढ़ी हार्दिक पटेल की मुश्किलें

Thu, 21 Jul 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
Police says to hardik patel, do not move anywhere
- फोटो : PTI

गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुजरात से बाहर रहने को मजबूर पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल की मुश्किलें राजस्‍थान में भी बढ़ती दिख रही हैं। फिलहाल राजस्‍थान के उदयपुर में रह रहे हार्दिक पटेल पर राजस्‍थान पुलिस भी सख्ती करती दिख रही है। उदयपुर के आईजी और एसपी ने हार्दिक पटेल को नोटिस भेजकर कोर्ट के आदेशों की याद दिलाते हुए सीमाओं में रहने की नसीहत दे डाली है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस ने हार्दिक को याद दिलाया है कि गुजरात हाईकोर्ट ने उसे उसके अस्‍थायी निवास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। हार्दिक फिलहाल पूर्व कांग्रेस विधायक पुष्कर‌ सिंह डांगी के उदयपुर के श्रीनाथ नगर स्थित आवास पर रह रहे हैं। 
विज्ञापन


असल में पुलिस का यह समन हार्दिक को तब मिला जब वह नथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। 

पुलिस ने कहा बिना बताए कहीं नहीं जाएं हार्दिक

Police says to hardik patel, do not move anywhere

आईजी आनंद कुमार ने बताया कि हां हमने उसे बुलाकर उसकी जमानत की शर्तों के बारे में बताया था। गुजरात हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार वह कोर्ट को बताए अपने पते पर ही रह सकता है और उसमें बदलाव नहीं कर सकता।

अगर उसे कहीं जाना है तो इसके लिए उसे कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। अगर कोर्ट अनुमति देती है तो हमें कोई दिक्‍कत नहीं होगी। हालांकि आनंद कुमार ने हार्दिक की हिरासत और नजरबंदी की बात से इंकार किया है। 

वहीं हार्दिक पटेल का कहना है ‌कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार उसे केवल गुजरात में जाने की अनुमति नहीं है बाकी कहीं और जाने से उसे रोका नहीं गया है। वह इस संबंध में अपने वकील से सलाह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed