गुजरात के बाद राजस्थान में भी बढ़ी हार्दिक पटेल की मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुजरात से बाहर रहने को मजबूर पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल की मुश्किलें राजस्थान में भी बढ़ती दिख रही हैं। फिलहाल राजस्थान के उदयपुर में रह रहे हार्दिक पटेल पर राजस्थान पुलिस भी सख्ती करती दिख रही है। उदयपुर के आईजी और एसपी ने हार्दिक पटेल को नोटिस भेजकर कोर्ट के आदेशों की याद दिलाते हुए सीमाओं में रहने की नसीहत दे डाली है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुलिस ने हार्दिक को याद दिलाया है कि गुजरात हाईकोर्ट ने उसे उसके अस्थायी निवास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। हार्दिक फिलहाल पूर्व कांग्रेस विधायक पुष्कर सिंह डांगी के उदयपुर के श्रीनाथ नगर स्थित आवास पर रह रहे हैं।
असल में पुलिस का यह समन हार्दिक को तब मिला जब वह नथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।
पुलिस ने कहा बिना बताए कहीं नहीं जाएं हार्दिक
आईजी आनंद कुमार ने बताया कि हां हमने उसे बुलाकर उसकी जमानत की शर्तों के बारे में बताया था। गुजरात हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार वह कोर्ट को बताए अपने पते पर ही रह सकता है और उसमें बदलाव नहीं कर सकता।
अगर उसे कहीं जाना है तो इसके लिए उसे कोर्ट से अनुमति लेनी होगी। अगर कोर्ट अनुमति देती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि आनंद कुमार ने हार्दिक की हिरासत और नजरबंदी की बात से इंकार किया है।
वहीं हार्दिक पटेल का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार उसे केवल गुजरात में जाने की अनुमति नहीं है बाकी कहीं और जाने से उसे रोका नहीं गया है। वह इस संबंध में अपने वकील से सलाह करेंगे।