{"_id":"625d11d07b55da035c32c453","slug":"police-revealed-thief-gang-in-udaipur-five-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तार और पीतल के नल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 30 जगह की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तार और पीतल के नल चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 30 जगह की वारदात
Mon, 18 Apr 2022 12:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:52 PM IST
सार
उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने चोर गैंग का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना पुराना अपराधी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने होटल-रिसोर्ट और कांप्लेक्स से कीमती ताल और पीतल के नल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिन ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में करीब 30 स्थानों पर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि हजारेश्वर कॉलोनी हाथीपोल निवासी भूपेंद्र ने एक केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 4 जनवरी की रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच उनके निर्माणाधीन होटल से अज्ञात चोर 50 बंडल बिजली का तार चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने चोर गैंग के सरगना होमा उर्फ सोमा निवासी नया गुड़ा थाना नाई, मोहन उर्फ भाया, रोशन, कैलाश पुत्र नाथू और कैलाश पुत्र रामा निवासी नया गुड़ा फला चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी होमा पर मारपीट चोरी और लूट के 16 केस पहले से ही दर्ज हैं। वह नल फिटिंग का ठेकेदार है और बड़े-बड़े ठेके लेता है। इस दौरान होटल, रिसोर्ट और कांप्लेक्स सहित अन्य स्थानों पर साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन