फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police rescued two kidnapped minor girls in Nagaur two accused arrested

Rajasthan: किडनैप की गईं दो नाबालिग बच्चियों को नागौर पुलिस ने छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

नागौर में नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में जिले के थाना कुचेरा और थाना मेड़ता सिटी में अलग-अलग मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों थानों की पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई कर अपह्रत नाबालिग बालिकाओं को डिटेन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police rescued two kidnapped minor girls in Nagaur two accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि कुचेरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आरोपी गरतेज के विरुद्ध 2 मार्च की शाम को बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दी थी। एएसपी राजेश मीणा ,सीओ धन्ना राम के सुपरविजन में कुचेरा थाना अधिकारी विमला चौधरी मय टीम द्वारा तकनीकी सहायता से आरोपी गुरतेज बावरी पुत्र पप्पू राम (20) निवासी गाजू थाना कुचेरा को नागौर कस्बे से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

     
आरोपी गुरतेज बावरी और अशोक बावरी गिरफ्तार 
एसपी जोशी ने बताया कि इसी प्रकार 2 दिसंबर 2022 की रात थाना मेड़ता सिटी क्षेत्र से नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में एएसपी राजेश मीणा, सीओ नरेंद्र सिंह मीणा के सुपरविजन, एसएचओ रोशनलाल सांवरिया और मानव तस्करी यूनिट टीम प्रभारी बंसीलाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


गठित टीम द्वारा नाबालिक को पाली जिले के थाना बर इलाके में मामाखेड़ा से डिटेन कर आरोपी अशोक बावरी पुत्र घीसाराम (22) को गिरफ्तार किया गया। डिटेन की गई बालिका द्वारा आरोपी के जबरन अपहरण कर रेप करने के बयान दिए जाने पर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर परिजनों को सौंपा गया। मामा खेड़ा निवासी आरोपी अशोक बावरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 25 मार्च तक रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed