{"_id":"c1f1091e-bc84-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"police-removed-clothes-of-women-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और थाने में उतरवाए महिला के कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और थाने में उतरवाए महिला के कपड़े
उज्जैन/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी के अफसरों ने सारी मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए थाने में एक महिला के कपड़े उतरवा दिए।
विज्ञापन
मंगलसूत्र चोरी के मामले में पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने ही महिला से साड़ी उतरवाकर जांच की गई।
शक के घेरे में आए महिला के भाई के कपड़े भी उतरवा दिए गए। पुलिसकर्मी महिला और उसके साथियों को ट्रेन से घसीटते हुए थाने लाए।
हालांकि जांच के बाद कुछ नहीं मिलने पर इन्हें छोड़ दिया गया।
घटना झालावाड़ निवासी महिला के साथ हुई। ट्रेन में सवार महिलाओं ने उस पर मंगलसूत्र चोरी का आरोप लगाया।
इस पर जीआरपी ने महिला और उसके भाई के जांच के नाम पर कपड़े उतरवा दिए। दोनों पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।